Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में फिर गैंगरेप :सक्ती जिले में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नशे में तीन दरिंदों ने वारदात को दिया अंजाम

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गैंगेरप का मामला सामने आया है. यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.

कोंडागांव में पांच दरिंदों ने युवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म

हाल ही में कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था. पांच दरिंदों ने सिलाई मशीन लेने घर से निकली युवती को हवस का शिकार बनाया था. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

दुर्ग जिले में ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में भी युवती से सामूहि​क दुष्कर्म हुआ था. इसमें ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप किया था. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है. पूरी घटना 25 अगस्त की है. शंकर नगर छावनी निवासी टिकेश कुमार साहू से पीड़िता की दोस्ती थी. आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर युवती को अपने झांसे में लिया और 25 अगस्त को पीड़िता को कॉल करके मिलने के लिए आईटीआई मैदान छावनी के पास खंडहर में बुलाया. उस दौरान उसके साथ धनेंद्र कुमार और परमेश्वर यादव मौजूद थे. पीड़िता के आते ही आरोपी बॉयफ्रेंड टिकेश कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का भय दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए धनेंद्र कुमार और परमेश्वर यादव ने भी दुष्कर्म किया था.

फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने युवती से गैंगरेप

बिलासपुर जिले में भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 1 अप्रैल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू निवासी वेद परसदा ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैंड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर और मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के साथ आया और प्रार्थिया को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात कही और सामूहिक दुष्कर्म किया.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts