Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायपुर में तेज बारिश, पंखाजूर में बिजली गिरने से एक युवक की मौत, कोंडागांव में 5 मवेशी भी मरे...

Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 233

Share:

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पंखाजूर में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार सुबह राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि राजधानी रायपुर में कुछ ही समय के बाद तेज धूप खिली रही जिसके बाद उमस गढ़ गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश की कुछ जगहों पर तेज आंधी और बारिश हुई है। मुख्य तौर पर नांगुर में 30 मिमी और जगदलपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

वहीं, पंखाजूर में रविवार को एक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के बाद युवक बिजली की चपेट में गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी आशुतोष विश्वास के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आशुतोष सुबह मक्का के खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान मौसम बदल गया और अचानक बिजली गिरी। युवक बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

  • छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला

  • रायपुर में जोरदार बारिश के बाद निकली धूप

  • पंखाजूर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

  • कोंडागांव में बिजली गिरने से पांच मवेशी मरे


कोंडागांव में मवेशियों की मौत

वहीं, कोंडागांव जिले में शनिवार कोबिजली गिरने का मामला सामने आया था। जिले के बेतबेड़ा गांव के जंगल में अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में पांच मवेशी आ गए। प्रशासन ने मवेशी के मलिकों की पहचान की है। प्रशासन ने कहा कि मवेशियों के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म है। राजनांदगांव जिले का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जगहों पर बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान आ सकता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts