Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आगामी 3 दिनों तक कहां कैसा रहेगा मौसम

Admin / Fri, Sep 6, 2024 / Post views : 314

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ रही है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह बारिश कम हुई थी। हालांकि, राजधानी समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई है। अब चक्रवात के असर से अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।चक्रवात के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट-ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अतिरिक्त, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैल गया है और अगले दो दिनों में इसके उत्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है।समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका सूरतगढ़ से रोहतक, ओराई, मंडला और निम्न दाब केंद्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इससे अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी। रायपुर शहर में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीजापुर जिले के गंगालूर में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य महत्वपूर्ण वर्षा के आंकड़ों में उसूर में 60 मिमी और कोंटा, मानपुर, रायपुर में 50 मिमी बारिश शामिल है। कई अन्य क्षेत्रों में 20 मिमी से 40 मिमी तक बारिश हुई। राज्य भर में तापमान में बदलाव जांजगीर, मुंगेली और लखनपुर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। रायपुर में बारिश के बाद विभिन्न सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिमी में): गंगालूर-70, उसूर-60, कोंटा-50, मानपुर-50, रायपुर-50, बालोद-40, अंबिकापुर-40, तोकापाल-40, कुरुद-30, बास्तानार-30, अर्जुन्दा-30, खरगांव-30, अंबागढ़ चौकी-30, सरोना-30, जगरगुंडा-30, कुटरू-30, भानुप्रतापपुर-30, केशकाल -30, तोंगपाल-30 छिंदगढ़-20, बीजापुर -20 मर्री बंगला देवरी -20 बकावंड -20 दुर्गकोंदल -20 छुरा -20 दोरनापाल -20 भैरमगढ़ -20 जगदलपुर -20 दरभा -20 भोपालपटनम -20, छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts