Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :-अंबिकापुर ( सूरजपुर ) न्यूज़ : वन विभाग के रेस्ट हाउस में 'अय्याशी का अड्डा': अर्धनग्न युवतियों का अश्लील डांस और शराबखोरी,

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 277

Share:

गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिला में अश्लील गीतों पर नृत्य करती युवतियों का वीडियो प्रसारित हुआ है। यह वीडियो पर्यटन स्थल कुमेली के वन विश्राम गृह का है। यह विश्रामगृह अय्याशी का अड्डा बन गया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो ने पूरे प्रकरण को उजागर कर दिया है। वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर लोग फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं।

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 'अय्याशी का अड्डा': अर्धनग्न युवतियों का अश्लील डांस और शराबखोरी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

अंबिकापुर:-गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिला में अश्लील गीतों पर नृत्य करती युवतियों का वीडियो प्रसारित हुआ है। यह वीडियो पर्यटन स्थल कुमेली के वन विश्राम गृह का है। यह विश्रामगृह अय्याशी का अड्डा बन गया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो ने पूरे प्रकरण को उजागर कर दिया है। वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर लोग फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके सामने अर्धनग्न युवतियां अश्लील गानों पर नृत्य करती दिखाई दे रही हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए बना

यह रेस्ट हाउस सूरजपुर वनमंडल के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुमेली पर्यटन स्थल पर स्थित है, जो अपने आकर्षक जलप्रपात और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए इस रेस्ट हाउस का इस तरह दुरुपयोग होना प्रशासनिक नियंत्रण पर सवाल खड़ा करता है।

रात के समय अय्याशी की महफिल

आरोप है कि रेस्ट हाउस में लंबे समय से रात के समय अय्याशी की महफिल सजती है। अश्लील नृत्य, शराबखोरी और जुए की गतिविधियां खुलेआम चलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं और पूरी रात रेस्ट हाउस में जमावड़ा लगा रहता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह सिलसिला पिछले तीन-चार वर्षों से जारी है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद रेस्ट हाउस की जिम्मेदारी को लेकर वन विभाग और वन विकास निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। वन विभाग इसे वन विकास निगम का बताता है, जबकि निगम अधिकारी इसे वन विभाग के अधीन बता रहे हैं।

डिप्टी रेंजर की जिम्मेदारी

हकीकत यह है कि रेस्ट हाउस वन विभाग के नियंत्रण में है और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी डिप्टी रेंजर को सौंपी गई है। नियमित निगरानी के अभाव में रेस्ट हाउस का दुरुपयोग होने के आरोप अब खुलकर सामने आ रहे हैं। कुमेली पर्यटन स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल पर इस तरह की गतिविधियों का राजफाश प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts