Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : स्कूल से जल्दी लौटूंगा’, लेकिन पहुंची लाश… तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, पिता गंभीर

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 239

Share:

स्कूल से जल्दी लौटूंगा’, लेकिन पहुंची लाश… तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, पिता गंभीर

Road Accident: घर से निकलते वक्त 8 वर्षीय मासूम ने मुस्कुराते हुए कहा था कि स्कूल से जल्दी लौटूंगा, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी लाश घर पहुंची। दरअसल, तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे में उसके पिता, जो उसे स्कूल छोड़ने जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

Chhattisgarh Road Accident: नगर के कलेक्टोरेट मार्ग स्थित एजी सिनेमा हॉल के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें केंद्रीय विद्यालय जा रहे 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना में छात्र के पिता भी घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे का विवरण

मिल रही जानकारी के अनुसार, ग्राम माहका डाकपारा निवासी भौमिक दीपक (8 वर्ष) अपने पिता के साथ स्कूटी (सीजी 07 एलयू 3445) से सुबह लगभग 8:15 बजे स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वे एजी सिनेमा हॉल के समक्ष पहुंचे, तेज रफ्तार सफेद एक्सएल6 कार (सीजी 08 एवाई 9411) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। भौमिक को सिर, नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान भौमिक को मृत घोषित कर दिया गया। पिता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Chhattisgarh Road Accident: स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश

घटना से परिवार, ग्रामवासी और स्थानीय नागरिक शोकाकुल हैं। लोगों ने सड़क पर गति नियंत्रण और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि मासूम ने घर पर कहा स्कूल से जल्द आउंगा और ये दर्दनाक हादसा (Road Accident) हो गया।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने नगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं लापरवाह ड्राइविंग को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन ने विशेष रूप से स्कूल समय पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई

नारायणपुर थाना पुलिस ने वाहन और स्कूटी जब्त की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला बीएसएन 2023 की धारा 281125(ए), 106(1) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts