Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का अलर्ट, नौतपा से पहले प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट, अलगे तीन-चार दिन मौसम का ऐसा ही रहेगा मिजाज

Admin / Sun, May 25, 2025 / Post views : 301

Share:

छत्तीसगढ़ में नौतपा की तपिश शुरू होने से पहले ही प्री-मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बस्तर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक येलो अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने की सलाह दी है

दुर्ग और भिलाई में बारिश के कारण जलभराव:

दुर्ग और भिलाई में सुबह तेज बारिश के बाद हल्की फुहारें बरसती रहीं। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने हल्की ठंडक भी महसूस की। हालांकि बारिश के चलते टाउनशिप से लेकर पटरी पार इलाके तक कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग की चेतावनी:

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नमी लगातार प्रवेश कर रही है, जिससे वातावरण में भारी परिवर्तन देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 25 से 27 मई तक वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

वेदर सिस्टम की वर्तमान स्थिति:

पूर्व-मध्य अरब सागर में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर अवदाब का रूप ले सकता है।

एक द्रोणिका रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

दूसरी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैली है।

मौसम पूर्वानुमान:

24 मई: बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना।

25 मई: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार।

28 मई: मौसम साफ रहने की संभावना।

29 मई: भारी बारिश की चेतावनी जारी, बिजली गिरने की भी आशंका।

मौसम विभाग ने जनता को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और लोहे की वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसान, पशुपालक और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts