Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: भौतिक सत्यापन में 5 खरीदी केन्द्रों में 52.84 लाख की गड़बड़ी, 1704 क्विंटल धान अधिक मिला, धान जब्त, प्रकरण दर्ज

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर, - धान खरीदी केन्द्रों में इन दिनों भौतिक सत्यापन का कार्य सघन रूप से किया जा रहा है। गत दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें 5 खरीदी केन्द्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से 1704 क्विंटल धान का अधिक भंडारण पाया गया। धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए धान की कीमत 52.84 लाख की है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों को मिलकर गठित टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। धान खरीदी के अंतिम दिन तक इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र बोदरी की जॉच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान बोरों की गणना की गई एवं इनका रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 240 क्विंटल धान अधिक पाया गया इस प्रकार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र गनियारी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 681 कट्टी धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है।

धान उपार्जन केन्द्र सोन तहसील पचपेड़ी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 500 कट्टी धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है।धान उपार्जन केन्द्र कौडिया तहसील सीपत की जॉच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 230 क्विंटल धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा तहसील बोदरी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts