Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : यह तो बिल्कुल खट्टी नहीं है महिलाओं के कहने पर अमित शाह ने खाई इमली स्वाद की जमकर की तारीफ बस्तर दौरे पर हैं गृहमत्री

Abhyuday Bharat News / Mon, May 18, 2026 / Post views : 132

Share:

छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बस्तर पहुंचे। यहां अमित शाह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बस्तर जिले के नेतानार गांव में सीआरपीएफ के सुरक्षा कैंप पहुंचे और शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने यहां कई महिलाओं से संवाद किया और बस्तर की इमली का स्वाद लिया।

महिलाओं के कहने पर खाई इमली

अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करने पहुंचे।अमित शाहने महिलाओं से पूछा की कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। इसी दौरान एक महिला ने अमित शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखने के लिए कहा। जिसके बाद अमित शाह ने यहां की इमली खाई। इमली खाने के बाद अमित शाह ने कहा कि यहां की इमली खट्टी नहीं है इसमें तो बहुत मिठास है।

स्व सहायता समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रुपये तक आय अर्जित करती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।


जन सुविधा केन्द्र में मिलेंगी कई सुविधाएं

अधिकारियों ने बताया कि इस जन सुविधा केंद्र से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिलेगा। इसके लिए उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान अमित शाह ने नेतानार निवासी सुखदेवी से मुलाकात की। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था। अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

  • छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन बस्तर पहुंचे अमित शाह

  • नेतानार में जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ

  • स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ की चर्चा

  • महिलाओं के कहने पर शाह ने खाई बस्तर की इमली


सिलाई सीख रही महिलाओं से भी की मुलाकात

अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की। यहां पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक महिला ने अमित शाह को बताया कि सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

#cg

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts