Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

सरगुजा न्यूज़ : कातिल' हथिनी ने ले ली 5वीं जान, सरगुजा में हाथियों के हमले में 4 लोगों की मौत

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 312

Share:

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में हाथियों के हमले से 24 घण्टे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। लुंड्रा वन परिक्षेत्र में दल से भटके हाथी ने तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। उधर सीतापुर वन परिक्षेत्र के देवगढ़ में दो हाथियों के हमले से ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। वन कर्मचारियों को हाथियों की निगरानी में लगाया गया है।प्रभावित क्षेत्र में लोग भयभीत है।

बता दें कि, बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से एक हाथी सरगुजा जिले के लुंड्रा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। बुधवार की सुबह यह हाथी सेमरडीह ग्राम के बकिला स्कूलपारा पहुंच गया था। यहां रहने वाले नेहरू पैंकरा और उसकी पत्नी सनमेत पैंकरा हाथी की खबर सुनकर भाग रहे थे, लेकिन इसी बीच हाथी ने पीछे से आकर महिला को कुचल दिया।

वन विभाग विफल

इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के हमले से महिला की मौत के बाद भी वन विभाग की ओर से हाथी की सही तरीके से निगरानी नहीं की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि देर शाम हाथी ने ग्राम बेवरा (नवापारा चिरगा) में बुजुर्ग पिता और उसकी बेटी को कुचलकर मार डाला। ग्राम बेवरा निवासी राम (62) अपनी पुत्री प्यारी (35) के साथ खेत में रोपा लगाकर घर लौट रहा था। उसी दौरान जंगल के पास हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कातिल हथिनी ने ले ली 5वीं जान

इधर सीतापुर वन परिक्षेत्र के देवगढ़ में बुधवार की सुबह एक हथिनी और उसके बच्चे ने ने मोहरलाल (55) को कुचल कर मार डाला। मृतक मोहरलाल खेत की ओर गया था, उसी दौरान हाथियों ने उसपर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। ये दोनों हाथी जशपुर जिले की ओर से सरगुजा के सीतापुर वन परिक्षेत्र में घुसे हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts