Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: Kawardha Case: 'IPS अभिषेक पल्लव को नौकरी से करें बर्खास्त', साहू समाज की मांग को मानेगी छत्तीसगढ़ सरकार?

Admin / Mon, Sep 23, 2024 / Post views : 350

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
IPS Abhishek Pallav: आईपीएस अभिषेक पल्लव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कवर्धा हिंसा को लेकर साहू समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की
  • कवर्धा हिंसा को लेकर साहू समाज की चेतावनी
  • आईपीएस अभिषेक पल्लव को बर्खास्त करने की मांग
  • साहू समाज ने सरकार को सात दिनों का दिया अल्टीमेटम
  • सरकार ने अभिषेक पल्लव का किया है ट्रांसफर
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा हिंसा मामले में सरकार ने साहू समाज की मांग पर कार्रवाई की है। साथ ही कवर्धा हिंसा के पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया है। हिंसा के शिकार साहू समाज के लोग हुए हैं। साथ कवर्धा गृह मंत्री विजय शर्मा का गृह जिला भी है। साहू समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई से हुई है। सरकार ने समाज के बढ़ते विरोध को देखते हुए मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अब साहू समाज के लोगों ने आईपीएस अभिषेक पल्लव को बर्खास्त करने की मांग की है।

आईपीएस अभिषेक पल्लव को करें बर्खास्त

साहू समाज के लोग कवर्धा की घटना को लेकर एग्रेसिव हैं। सरकारी कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं है। साथ ही तत्कालीन कवर्धा एसएसपी अभिषेक पल्लव पर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग सरकार से की है। साथ ही उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है।

पुलिस मुख्यालय से अटैच हुए अभिषेक पल्लव

वहीं, कवर्धा हिंसा के बाद अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही कुछ स्थानीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन अभिषेक पल्लव के खिलाफ कार्रवाई की मांग सरकार को असहज कर सकती है। अभी साहू समाज के गुस्से को शांत करना है। इस समाज के लोग हिंसा को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।

एक करोड़ मुआवजे की मांग

इसके साथ ही साहू समाज के लोग पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करे रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। सात दिन का दिया है अल्टीमेटम वहीं, साहू समाज ने छत्तीसगढ़ सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। साहू समाज ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम आंदोलन को तेज करेंगे। ऐसे में अटकलें हैं कि सरकार अब कुछ बड़ा निर्णय ले सकती है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts