Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

Admin / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 295

Share:

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. अब इस आदेश के तहत स्कूल बदले हुए समय पर चलेंगे. यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है. जो 2 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा. चलिए जानते हैं अब क्या रहेगी स्कूलों की टाइमिंग

  • छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला गया

  • सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगे

  • दो पालियों वाले स्कूल 11 से 3 बजे तक चलेंगे

छत्तीसगढ़:- प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं, प्रदेश भर में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के अनुसार सभी स्कूल सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलेंगे. वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों की दूसरी पाली 12:00 बजे की जगह अब 11:00 बजे शुरू होगी जो 3:00 बजे तक लगेगी.
30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा आदेश आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इसे देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है. जो 2 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा. ये रहेगा स्कूलों का समय जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि सोमवार से शनिवार तक एक पाली में चलने वाले सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, व हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगे. इसी प्रकार ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में चलती हैं, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. बता दें, प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. सभी स्कूल सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलेंगे. वहीं दूसरी ओर दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों की दूसरी पाली 12:00 बजे की जगह अब 11:00 बजे शुरू होगी जो 3:00 बजे तक लगेगी.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts