Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

कोरबा न्यूज़ : कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, कोरबा शहर की जनता को जताया आभार

Abhyuday Bharat News / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 384

Share:

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा यह उपलब्धि कोरबा नगर निगम के अधिकारियों,स्वच्छता दीदियों व सफाई कार्य मे लगे भाईयो व आम जनता को समर्पित है

कोरबा/ कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में अख़बार समूह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

चुनाव के बाद महापौर पद संभालते ही श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का असर पूरे शहर में स्पष्ट दिखाई दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम कोरबा ने पूरे भारत में आठवां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल नगर निगम के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम के आयुक्त आईएएस श्री आशुतोष पांडे द्वारा लगातार कोरबा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के दिशा मे टीम बना कर कार्य किया जा रहा है स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी और निगम के अधिकारीगण और स्वच्छता दीदी - भाईयो व आम जनता के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफलता मिली है।

“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कोरबा ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में आठवां स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में मिला पुरस्कार पूरे कोरबा की जनता का सम्मान है। मैं हृदय से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान किया।”

महापौर ने आगे कहा कि कोरबा की जनता का एक ही मंत्र— “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी”—शहर को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में और भी बेहतर स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए निगम की टीम और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

अंत में उन्होंने कोरबा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता के विश्वास, सहयोग और शहर को सुंदर बनाने के संकल्प का परिणाम है।

“मैं कोरबा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में साथ दिया।”

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts