Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्लास्ट-फर्नेस में बड़ा हादसा,13 कर्मचारी हुए घायल, किया गया रायपुर रेफर

Admin / Sun, Apr 13, 2025 / Post views : 278

Share:

जांजगीर-चांपा। जिले की प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके ओल्ड 15 टन ब्लास्ट-फर्नेस में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे 13 अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी विवेक शुक्ला और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जाएजा लिया।

बता दें कि घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर और रायपुर स्थित नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायलों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, प्रसन्न जीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृज किशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं।

जांजगीर-चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज शाम उनके ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट हुआ है, जिसमें कंपनी के 13 अधिकारी एवं कर्मचारी के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस पर हमारे द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर तुरंत इंडस्ट्रियल सेफ्टी इंस्पेक्टर और एफएसएल अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी की मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। हादसे के समय फैक्ट्री में कुछ ठेका कर्मचारी और कुछ नियमित कर्मचारी मौजूद थे। सभी को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts