Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छहतीसगढ़ न्यूज : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS अधिकारियों की मिली ये जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Abhyuday Bharat News / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 280

Share:

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के कई कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। एक साथ 10 आईएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) हुआ है।

राज्य सरकार ने मंगलवार को 10 अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेलबदल कर दिया है। इसमें 2003 बैच की आइएएस अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी के साथ-साथ राजस्व और भू-अभिलेख विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2003 बैच के ही आइएएस अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के साथ-साथ जन शिकायत निवारण विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीजीएमएससी से हटाई गईं पद्मिनी

दवाई खरीदी घोटाले में विवाद में चल रहे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई को हटाकर उन्हें पेंशन एवं पेंशन एवं पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं में संचालक बना दिया गया है। वहीं उनकी जगह सीजीएमएससी की जिम्मेदारी आइएएस रितेश कुमार अग्रवाल मिली है।

जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय की भी जिम्मेदारी

2016 बैच के आइएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को आयुक्त जनसंपर्क और मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद के दायित्व के साथ-साथ अब मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

इन अधिकारियों को ये मिली जिम्मेदारी

रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुनर्वास विभाग आयुक्त, भू अभिलेख ।

अविनाश चंपावत, सचिव, सामान्य प्रशासन व जन शिकायत निवारण विभाग।

रितेश कुमार अग्रवाल, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन।

प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिशरण विभाग ।

रवि मित्तल, संयुक्त सचिव, सीएम सचिवालय, आयुक्त जनसंपर्क और सीईओ संवाद।

जयश्री जैन, उप सचिव, वन, जलवायु एवं परिवर्तन विभाग ।

दीपक कुमार अग्रवाल, सचिव, लोक आयोग।

पद्मिनी भोई, संचालक, पेंशन एवं पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं।

हिना नेताम, संचालक, आदिम जाति एवं अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ।

अश्वनी देवांगन, मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व स्वच्छ भारत मिशन।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts