Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 8 लोगों की मौत, 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

Admin / Mon, Sep 23, 2024 / Post views : 282

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 Lightning Strike in Rajnandgaon: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह घटना दुखद है. सरकार को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद और उचित मुआवजा देना चाहिए. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर लोगों के ऊपर गिरी. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार स्कूली बच्चे भी शामिल हैं. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जोरातराई गांव में हुई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है. राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, 'राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'   उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह और राजनांदगांव के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. पूर्व सीएम ने की मुआवजे की मांग इस घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगतों के परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे एवं मृतकों की आत्मा को शांति दे. ओम् शांति: शासन एवं प्रशासन से अनुरोध है कि इनके परिवारों की हर संभव मदद करे एवं उचित मुआवज़ा दें.' छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना जोरातराई गांव में हुई, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दुखद घटना पर ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, “राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगतों के परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।” उन्होंने शासन से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद और उचित मुआवजे की भी मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित परिवारों को सहायता देने के लिए कदम उठाने की बात कही है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts