Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: ‘द बस्तर मड़ई’ का लोगो और थीम लॉन्च, अब दिखेगी बस्तरिया संस्कृति और परंपरा की झलक

Admin / Sat, Aug 17, 2024 / Post views : 238

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार काे अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ’’द बस्तर मड़ई’’ का लोगो, बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का विमोचन किया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई द बस्तर मड़ई (The Bastar Madai) का लोगो, बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का विमोचन किया।
The Bastar Madai: ”द बस्तर मड़ई” का कॉन्सेप्ट
सर्किट हाउस में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उप मुयमंत्री को बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थल, एडवेंचर सहित सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा ”द बस्तर मड़ई” (The Bastar Madai) का कॉन्सेप्ट बनाया गया है, जिससे बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का घूमने का अवसर मिल सके।
उन्होंने बताया कि द बस्तर मड़ई (The Bastar Madai) में नीला रंग में बस्तर की जल से संबंधित पर्यटन स्थल, हरा रंग जंगल से संबंधित स्थल, भूरा रंग गुफा और पुरातव स्थल, पीला रंग आदिवासी संस्कृति, बस्तर की हाट-बाजार और लाल रंग बस्तर दशहरा को प्रदर्शित किया गया है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप चार रंगों के 42 पर्यटन स्थल की जानकारी तथा स्थल की संक्षिप्त विवरण के साथ रूट की जानकारी और बस्तर जिला में पहुंचने के लिए रेल, सडक़, वायुमार्ग की जानकारी दी गई है।

स्तर की खूबसूरती को दिखाने का प्रयास

पहले बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटूमसर गुफा को देखने आते थे। बस्तर के इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ ही बस्तर में विद्यमान अन्य पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी इस दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा इस कार्ययोजना में काम करने वाले युवाओं से भी मुलाकात की और युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बस्तर को पर्यटन क्षेत्र में विशेष स्थान दिलाने के लिए आमूलचूल बदलाव लाएंगे।
बस्तर मड़ई (The Bastar Madai) विमोचन के अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts