Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट

Share:

ABN Express News 24x7 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खोखरा में शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने आए सुरक्षाकर्मी पर लुटेरों ने देसी कट्टा से फायर किया और 78 लाख रुपये से भरी पेटी लूटकर फरार हो गए। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है।

  • जांजगीर में शराब दुकान में दिनदहाड़े 78 लाख की लूट।

  • बाइक से पहुंचे लुटेरे ने सुरक्षाकर्मी पर देसी कट्टा से फायर।

  • पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पहुंची, तलाश जारी।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा की शराब दुकान में मंगलवार को कैश कलेक्शन करने पहुंचे वाहन में बैठे सुरक्षाकर्मी पर दिनदहाड़े देसी कट्टा से फायर कर वाहन में रखे 78 लाख रुपये से भरी पेटी लेकर लुटेरे फरार हो गए।

घायल सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबकारी व पुलिस विभाग की टीम मौक पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है।

शराब दुकान कलेक्शन लेने पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की कैश कलेक्शन टीम मंगलवार को नवागढ़ और पामगढ़ क्षेत्र की 12 शराब दुकानों से कैश कलेक्शन कर वापस लौट रही थी। वापस लौटते समय टीम स्कार्पियो क्रमांक सीजी 12 एजेड 8733 में शाम पांच बजे जांजगीर से लगे खोखरा गांव की शराब दुकान कलेक्शन लेने पहुंची।

सुरक्षाकर्मी को धमकाया

कैश कलेक्शन वैन का ड्राइवर अमन सिंह और कैशियर धीरज सिंह गाड़ी से उतरकर कैश लेने के लिए शराब दुकान के अंदर घुस गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र सिंह बैस वैन में बैठा था।

इसी बीच एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक पहुंचे और वैन में बैठे सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र सिंह बैस को दरवाजा खोलने के लिए धमकी दी। शैलेंद्र सिंह ने दरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर एक युवक ने शैलेंद्र सिंह पर गोली चला दी, गोली उसके दाएं पैर में लगी।

फिर स्कार्पियो में रखी रुपयों से भरी पेटी को लुटेरों ने बाहर निकाला और नहर के पास ले गए। वहां पेटी खोली और रुपयों को थैले में भरकर फरार हो गए।

नाकेबंदी कर संदेहियों की तलाश

वारदात की खबर मिलते ही एसपी विवेक शुक्ला, आबकारी सहायक आयुक्त आलेख सिदार सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर संदेहियों की तलाश की जा रही है। कलेक्शन वैन का ड्राइवर अमन सिंह ने बताया कि उन्होंने शराब दुकानों से लगभग 78 लाख रुपये कलेक्शन किए थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts