Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: देशभक्ति के जज्बे को दिखा रहा 'कालापानी' की अवधारणा पर बनाया गया मां दुर्गा पूजा पंडाल

Admin / Sun, Oct 13, 2024 / Post views : 238

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर, रेलवे कन्सट्रक्शन कालोनी बिलासपुर के परिसर में सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी काली पूजा उत्सव समिति के आयाजकों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल के मध्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। परंतु इस वर्ष बनाए गए पूजा पंडाल की बात ही निराली है। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले क्रांतिकारियों को दी जाने वाली क्रूरतम सजाओं में से एक कालापानी की ही सजा थी।

सेल्यूलर जेल में बंदियों को दी जाने वाली तरह-तरह के कठोर यातनाओं का जीवंत चित्रण दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं। आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति का मार्ग अपना कर देश को आजाद कराने के लिए संघर्षरत युवाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया और कालापानी की सजा झेली। हजारों देशभक्तों ने सेल्यूलर जेल की यातनामय कष्ट झेले। आज की वर्तमान पीढ़ी को 'कालापानी' के देशभक्तों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करने की आवश्यकता है। सेल्यूलर जेल पर केन्द्रित कर बनाए गए पूजा पंडाल की खबर मिलने के बाद इससे प्रभावित होकर लेखक व इतिहासकार डॉ. लोकेश शरण उक्त पंडाल को देखने पहुंचे। उन्होंने कैदियों की भूमिका निभा रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की। डॉ. शरण ने दुर्गा पूजा समिति आयोजक मंडल के सर्वश्री स्वराजनाथ चौधरी, अब्दुल फरीद व लोकनाथ बिस्वाल को 'भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में कालापानी की ऐतिहासिक भूमिका' शीर्षक से प्रकाशित अपनी लिखित पुस्तक भेंट की तथा उनकी पूरी टीम को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की। समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts