Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: विभागीय समन्वय से शत प्रतिशत बनाएं आयुष्मान कार्ड: कलेक्टर

Admin / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 281

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 तीस नवंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने विभिन्न विभागों की तय की जिम्मेदारी  

बिलासपुर/ कलेक्टर  अवनीश शरण ने शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से तीस नवंबर तक विभागीय समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर  अवनीश शरण के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के समस्त निजी एवं शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का कार्ड क्लास टीचरों द्वारा बनाया जाएगा।खाद्य विभाग में पी.डी. एस. दुकान संचालक राशनकार्ड धारी के परिवार के समस्त सदस्यों का कार्ड बनाएंगे। पंचायात विभाग में राशनकार्ड बनाने वाले ऑपरेटर जनपद पंचायत में नवीन राशन कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव आयुष्मान कार्ड का पंजीयन कर शासकीय योजनाओं से लाभाविन्त सभी हितग्राहीयों का कार्ड बनाएंगे। रोजगार सहायक मनरेगा हितग्राहियों का शतप्रतिशत आयुष्मान पंजीयन करेंगे व आवास मित्र समस्त प्रधानमत्री आवास के हितग्राही एवं उनके परिवार के सदस्य का कार्ड बनाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव जिन बच्चो/बुजुर्गो का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है उन बच्चों / बुजुर्गों का नजदीकी आधार सेवा केन्द्र के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आंगनबाडी 05 साल तक के समस्त बच्चों एवं 30 पंजीकृत गर्भवती / शिशुवती माताओं का आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करेंगे। आदिवासी विकास विभाग के आश्रम अधीक्षक आश्रम छात्रावास में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी एवं संस्थान में कार्यरत समस्त स्टाफ का आयुष्मान कार्ड बनाने में योगदान देंगे। नगरीय निकाय विभाग में जोन कार्यालय के तकनीकी स्टाफ,नगरीय क्षेत्र में समस्त वार्ड कार्यालय में आयुष्मान कार्ड निर्माण की व्यवस्था / नगर निगम के तकनीकी कर्मचारी को कार्ड बनाने हेतू प्रशिक्षित करेंगे।नगरीय निकाय में कार्यरत समस्त शासकीय एवं अशासकीय व्यक्ति एवं उनके परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। नगर पालिका/नगर पंचायत अधिकारी नगरीय क्षेत्र के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में शिविर का आयोजन करते हुये सैचुरेशन करेंगे ।उच्च शिक्षा विभाग तकनीकी संस्थान एवं महाविधायल के प्राध्यापक संस्थान के समस्त छात्र छात्राये एवं स्टाफ पदस्थ समस्त स्टाफ एवं उनके परिजनो स्वास्थ्य विभाग में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के आर.एच.ओ. सी.एच.ओ., मितानीन- एम.टी. अनुबंधित निजी अस्पतालों के संचालक अपने क्षेत्र एवं पारा मोहल्ला के छुटे हुए हितग्राहीयों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अनुबंधित निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts