Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : CG में NH-53 पर गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी..आग का गोला बना वाहन

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 253

Share:

महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली स्थित राफेल चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर चलती महिंद्रा पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हुए थे, जो आग लगते ही तेज धमाकों के साथ फटने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को तुरंत मौके पर तैनात किया गया है।

CG में NH-53 पर गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी... आग का गोला बना वाहन

महासमुंद: राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर चल रही एक पिकअप वाहन में अचानक आग भड़क उठी। वाहन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट कराया जाए। इसके चलते एनएच-53 पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से नियंत्रित की गई।

फायर सेफ्टी के लिए बाहरी मदद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी सहायता मांगी गई। साथ ही रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके के लिए तलब किया गया, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts