Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : एनएचएम हड़ताल : बर्खास्तगी के विरोध में आज सामूहिक इस्तीफा देंगे NHM के अधिकारी–कर्मचारी

Abhyuday Bharat News / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 235

Share:

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इससे पूर्व 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, बावजूद इसके हड़ताल जारी रखने पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए NHM के 25 अफसर-कर्मियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। इधर इस कार्यवाही के विरोध में अब NHM के प्रदेश भर के 16 हजार अफसर-कर्मियों ने आज सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है।

हड़तालियों ने जारी किया प्रेस नोट

NHM अधिकारी–कर्मचारी संघ ने बर्खास्तगी की कार्यवाही के बाद जारी प्रेसनोट में लिखा है कि चुनाव घोषण पत्र में उल्लेखित मोदी की गांरटी लागू न करने एवं आंदोलनरत हमारे साथियों पर बर्खास्तगी जैसी दमनकारी प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भर के कर्मचारी सामूहिक त्यागपत्र देंगे :

“विषय अंतर्गत लेख है कि अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर विगत 18 अगस्त से हम सभी संविदा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों के दायरे में रहकर आंदोलनरत हैं। यह आंदोलन 160 बार ज्ञापन देने के पश्चात जब शासन प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हुई तब विवश होकर किया गया है।”

“आंदोलन के दौरान व्हाट्सएप पर चेतावनी पत्र, व्हाट्सएप पर बर्खास्त के आदेश यह सब जितनी तेजी से भेजे जा रहे हैं यदि इतनी ही तेजी माँगों के निराकरण में दिखाई जाती तो आज यह स्थिति ना पैदा होती । यह बहुत दुखद है कि सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी मुख्यमंत्री जी से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील करते हैं परंतु शाम को ही प्रशासन संवाद स्थापित करने के इस प्रयास में बाधा बनते हुए बर्खास्तगी के पत्र कर्मचारियों को जारी करता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि, प्रशासन स्वयं ही यह नहीं चाहता कि सरकार का कर्मचारियों से कोई संवाद स्थापित होकर इसका कोई निराकरण निकले।”

“प्रशासन की यह दमन पूर्ण कार्यवाही पूरी तरह से अनुचित है, संवाद में बाधक है, ऐसी स्थिति में इस दमन पूर्ण कार्रवाई का हम सभी 16 हज़ार एन एच एम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध करते हैं तथा आक्रोशित होकर सामूहिक त्यागपत्र देने को विवश हैं।”

NHM संघ के प्रदेश पदाधिकारी हेमंत कुमार ने TRP NEWS से बातचीत में बताया कि आज सुबह 11 बजे प्रदेश भर में कार्यरत NHM के 16 हजार अफसर–कर्मी जिलों में CMHO कार्यालय पहुंचकर सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

प्रदेश भर में चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की इस हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। हड़ताल के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के जवाब में NHM कर्मियों द्वारा उठाए जा रहे कदम का क्या असर पड़ता है इस पर सभी की नजर रहेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts