Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 'तुम्हें कोई नहीं बचा सकता', 3 करोड़ रुपये दो नहीं जान से मार देंगे, जज को नक्सली संगठन का लेटर, लिखा तुम रिश्वत लेते हो

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 263

Share:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। लेटर भेजने वाले ने खुद को नक्सली संगठन का मेंबर बताया है। पुलिस जांच कर रही है।

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिली है। जज को एक बंद लिफाफे में डाक के जरिए धमकी भरा लेटर भेजा गया है। इस लेटर में उनके परिवार को भी मारने की बात लिखी गई है। इसके साथ ही 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। लेटर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। लेटर में दावा किया गया है प्रशांत देवांगन रिश्वत लेते हैं और गलत फैसले देते हैं। जज पर आरोप लगाया गया है कि वह गरीबों को परेशान करते हैं। अगर 3 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। लेटर भेजने वाले ने अपने आप का नक्सली संगठन का मेंबर बताया है।

कब का है मामला

दरअसल, मामले का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब पुलिस के द्वारा पोर्टल पर एफआईआर की कॉपी अपलोड की गई। पूरा मामला मार्च का है। पुलिस की शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को कोर्ट परिसर में काम के दौरान एक पोस्टमैन मजिस्ट्रेट कार्यालय में लिफाफा लेकर पहुंचा। जब मजिस्ट्रेट ने लिफाफा खोलकर पत्र पढ़ा तो वह हैरान रह गए।

  • ने वाले ने खुद को बताया नक्सली संगठन का मेंबर

  • जज से 3 करोड़ की मांगी गई फिरौती, नहीं देने पर हत्या

  • 27 मार्च को मिली थी धमकी, अब सामने आया मामला


घटना के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जज ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्हें जो लेटर मिला है। उसमें लिखने वाले ने खुद कोनक्सली संगठन का मेंबरबताया है। मजिस्ट्रेट से 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

मामले की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

नवीन बोरकर, थाना प्रभारी, गुंडरदेही

लेटर में कहां का पता लिखा है

लेटर के आखिरी में लिखा है तुम्हारा मौत नक्सली संगठन, कांकेर-बस्तर (छत्तीसगढ़)। लेटर में यह भी लिखा है कि तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। लिफाफे पर ‘एलकेएल बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़’ और न्यायालय बालोद का पता लिखा हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts