Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: सिर्फ BPL ही नहीं, मिडिल क्लास फैमिली भी खरीद सकती है खुद का घर, सरकार ने लॉन्च की खास स्कीम

Admin / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 333

Share:
ABN Express News 24x7

PM Awas 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना पार्ट-2 लॉन्च हो गया है. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को खुद का घर मिल सकता है.

PM Awas 2.0: अपने खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है. क्योंकि अब उनका यह सपना जल्द पूरा होने वाला है, जिससे वे अपना जीवन अच्छे से बीता सकें. सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. केंद्र सरकार ने जरुरतमंद लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना पार्ट-2 लॉन्च कर दी है. इसके लिए जल्द आवेदन शुरू हो जाएंगे. खास बात है कि इस योजना में सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक ही नहीं बल्कि मध्यम वर्गीय परिवार के लोग भी आवेदन कर सकते हैं.  केंद्र सरकार ने प्रदेश के सभी नगर निगमों को पत्र भेजा है. गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने योजना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना पार्ट-2 के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं. इन मापदंडों के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एमआईजी परिवार, जिनके पास कहीं भी घर नहीं है. वे पीएम आवास योजना- शहरी 2.0 के तहत घर खरीदने या उसके निर्माण के लिए पात्र होंगे. खास बात है कि योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब पूरे देश में कहीं भी आपके नाम पर घर नहीं है.  योजना के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन  आयुक्त गर्ग ने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. जल्द ही इसके लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा. नगर निगम आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स की मानें तो आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का आधार नंबर मोबाइल से लिंक होना जरुरी है. नंबर लिंक नहीं होगा तो ओटीपी नहीं जाएगा और आवेदन निरस्त हो जाएगा.  गर्ग ने आगे बताया कि आवेदन करने के बाद नगर निगम की टीम जमीन पर जाकर सत्यापन करेगी. आवेदन के वक्त दी गई जानकारियों सत्यापन के दौरान अगर गलत मिलती हैं तो आवेदन रद्द कर जाएगा. 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts