Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

एयरलाइन न्यूज़ : अब इंडिगो की खैर नहीं! संसद की ये कमेटी करने जा रही तलब, आज भी 220 फ्लाइट्स कैंसिल

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 7, 2025 / Post views : 217

Share:

अब इंडिगो की खैर नहीं! संसद की ये कमेटी करने जा रही तलब, आज भी 220 फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो के खिलाफ संसद की कमेटी अब सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। पूरी संभावना है कि एक संसदीय पैनल ने बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के मामले में प्राइवेट एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों और सिविल एविएशन रेगुलेटर को तलब कर सकता है।

नई दिल्ली: इंडिगो क्राइसिस की वजह से देश में हजारों लोग अब तक परेशान हो रहे हैं। किसी की शादी छूट रही है तो किसी लाश इस क्राइसिस की वजह से दूसरे शहर में फंसी हुई है। कुल मिलाकर पूरे देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर हजारों लोग फंसे हुए हैं। परेशानी झेलने वाले लोग इस बात के लिए इंतजार कर रहे हैं कि सरकार एयरलाइन कंपनी के खिलाफ क्या एक्शन लेती है। ऐसे में अब लग रहा है कि सरकार भी सख्त एक्शन के मूड में आ गई है। क्योंकि, एक संसदीय पैनल ने बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के मामले में प्राइवेट एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों और सिविल एविएशन रेगुलेटर को तलब करने की तैयारी कर ली है।             

                                                                   इंडिगो क्राइसिस अब संसद में पहुंच सकता है।

जेडीयू नेता संजय झा की अध्यक्षता वाली ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी इंडिगो के खिलाफ एक्शन ले सकती है। कार्रवाई के तहत एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारियों स्पष्टीकरण मांग सकती। बताया जा रहा है कि पैनल ने एयर सर्विस में रुकावट के कारण हजारों यात्रियों को होने वाली दिक्कतों पर गंभीरता से ध्यान दिया है। पैनल के सदस्य ने कहा कि यहां तक कि संसद सदस्य, जो शीतकालीन सत्र के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे, उन्हें भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने और दूसरी एयरलाइंस की देरी का सामना करना पड़ा।

न्यायिक जांच की भी हो रही मांग

बताया जा रहा है कि कई सांसदों को भी इस स्थिति के कारण हवाई किराए में बढ़ोतरी को लेकर लोगों से शिकायतें मिली हैं। इस बीच CPI के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने उड़ानों में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच के लिए एक जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी या न्यायिक जांच की मांग की है। बता दें कि जॉन ब्रिटास ट्रांसपोर्ट पर स्टैंडिंग कमेटी का हिस्सा नहीं हैं।

लगातार 6वें दिन भी जारी हैं रुकावटें

रविवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो ने 220 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, क्योंकि ऑपरेशन नॉर्मल करने की कोशिशों के बावजूद रुकावटें छठे दिन भी जारी रहीं। इससे पहले एविएशन रेगुलेटर, DGCA ने शनिवार को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और COO और अकाउंटेबल मैनेजर पोरक्वेरस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

इंडिगो ने एक्शन के नाम किया सिर्फ ये

नोटिस जारी होने के बाद रविवार को जारी एक बयान में इंडिगो ने कहा कि उसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है, जो स्थिति पर नजर रखने के लिए रेगुलर मीटिंग कर रहा है। कंपनी ने कहा कि कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अपने कस्टमर्स के सामने आने वाली चुनौतियों का ध्यान रखने और पैसेंजर्स को रिफंड दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts