Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

:

Admin / Thu, Jul 25, 2024 / Post views : 268

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों के रिन्यू की तारीख 15 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए कार्ड धारक अपने मोबाइल एप्लिकेशन या उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए तिथि में वृद्धि की गई है। राशनकार्डधारी 15 अगस्त तक नवीनीकरण करा सकते हैं। अभी भी 23 हजार 670 लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया है। पूर्व में 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कई लोग नवीनीकरण नहीं करा पाए थे और उचित मूल्य की दुकानों के चक्कर काट रहे थे। लोगों की मांग के बाद एक बार फिर से तिथि में वृद्धि की गई है।खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में तीन लाख 29 हजार 509 राशनकार्डधारी हैं। इसमें ने 2 लाख 9 हजार 764 लोगों ने खुद के मोबाइल से और 96 हजार राशनकार्डधारियों ने उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से आवेदन किया है। कुल 3 लाख 5 हजार 839 आवेदन आ चुके हैं। जिसका प्रतिशत 92.82 प्रतिशत है। लगभग सात प्रतिशत लोगों का ओवदन आना बाकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में महासमुंद विकासखंड से 6135, बागबाहरा से 5679, पिथौरा से 4216, सरायपाली 1113, बसना से 2958 लोगों ने आवेदन नहीं किया है। जिनकी संख्या 20101 है। वहीं शहरी क्षेत्र महासमुंद से 1616, बागबाहरा से 560, पिथौरा से 162, सरायपाली से 590, बसना से 391, तुमगांव से 250 कुल 3569 राशनकार्डधारी अब तक आवेदन नहीं किया है। लोगों से शीघ्र आवेदन करने के लिए अपील भी की जा रही है। कई बार तिथि में वृद्धि भी की जा चुकी है। इसके बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं।ग्राम पंचायतों में नए राशनकार्ड का वितरण भी किया जा रहा है। वहीं अभी भी पांच हजार राशनकार्डधारियों का पीडीएफ प्रिंट नहीं हुआ है। नए कार्ड के लिए राशनकार्डधारी राशन दुकान व पंचायत के चक्कर काट रहे हैं। खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त 2024 तक तिथि में वृद्धि की गई है। राशनकार्डधारी मोबाइल व उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts