Fri, 05 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

S400 क्या कम था जो भारत ने दे डाली को एक और टेंशन, इस घातक 'अस्त्र' की जद में आएगा आधा पाकिस्तान!

सोनिया गांधी-शशि थरूर पर ललित मोदी का सनसनीखेज खुलासा, IPL फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स का 16 साल पुराना सीक्रेट खोला

आवारा कुत्ते के लिए भिड़े ब्राजील और मेक्सिको; दोनों ने इसे अपना बताया, 300 नस्लों से मिलकर बना ‘कैरामेलो डॉग’ title

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

BIG BREAKING: आमिर खान 5 जुलाई को एक निजी समारोह में करेंगे शादी…

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, दीपक बैज ने की पुलिस कार्रवाई की निंदा,

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2026 के परिणाम घोषित: 5 में से 3 में भाजपा ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

आज के बाद इस दुनिया में नहीं दिखेगी आपकी बहन… सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने खाया जहर...

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति 5 दिन की भारतीय दौरे पर, पीएम मोदी से हैदराबाद हाउस में होगी मुलाकात

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रायगढ़ में अफीम की खेती, आरोपी ने लीज में ली थी जमीन, गांव छोड़ ससुराल आया, खेत में करोड़ों रुपये की फसल देख पुलिस सन्न.

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 178

Share:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर जिले के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पूछताछ जारी है।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस महीने राज्य में अफीम की खेती का यह चौथा मामला है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिले में अफीम के खेती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। अब रायगढ़ जिले के तमनार इलाके में करीब 1 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती पकड़ी गई है।

जानकारी के अनुसार, तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब एक से डेढ़ एकड़ में अफीम की फसल लगाई गई थी। अफीम की  खेती कि जानकारी मिलते ही शुक्रवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची औऱ कार्रवाई की है। पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, युवक करीब 12 साल से अफीम की खेती कर रहा था।

झारखंड का रहने वाला है युवक

झारखंड के रहने वाला मार्शल सांगा की रायगढ़ में ससुराल है। वह यहां 10-12 साल से रहकर अफीम की खेती कर रहा खा। उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लीज पर लिया था। पुलिस ने मार्शल सांगा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि झारखंड में रहने वाले अपने दोस्तों के कहने पर अफीम की खेती कर रहा था।

क्या बताया पुलिस को

मार्शल सांगा ने पूछताछ में पुलिस का बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है। लेकिन अपने ससुराल रायगढ़ के तमनार में रहता है। वह पिछले 10-12 साल से यहां खेती कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि झारखंड में अफीम की खेती उसके दोस्त करते हैं। उन लोगों को ही देखकर उसनेअफीम की खेती शुरू की थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


झारखंड का रहने वाले मार्शल सांगा यहां अफीम की खेती कर रहा था। उसे गिरफ्तारी किया गया है। यह जमीन किसकी और इस खेती में कौन-कौन शामिल है जांच की जा रही है।

शशि मोहन सिंह, SSP, रायगढ़



भूपेश बघेल ने बोला हमला

अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। भूपेश बघेल ने कहा- 'भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश भर में हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश जारी है। अब रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती पकड़ी गई है। जिस तरीके से प्रदेश में सूखे नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, यह घातक है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी बताती है कि इस खेल का असली “सरगना” कौन है।'

इन इलाकों में अफीम की खेती का खुलासा

छत्तीसगढ़ के चार इलाकों में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है।

  • 7 मार्च को दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आया। यह खेती बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम लगी थी।

  • 10 मार्च को बलरामपुर जिले के कुसमी में करीब 3 एकड़ जमीन में अफीम की फसल मिली।

  • 12 मार्च को बलरामपुर जिले के कोरंधा में ढाई एकड़ जमीन पर अफीम बरामद की गई।

  • 20 मार्च को रायगढ़ जिले के आमाघाट में एक एकड़ जमीन में अफीम की फसल मिली।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts