Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

CG NEWS : पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 24, 2025 / Post views : 434

Share:

पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति यदुनंदन नगर के पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।

पांच सूत्री मांग के साथ पंचशील नगर तिफरा बिलासपुर के बिडी श्रमिकों के 284 अस्थाई प‌ट्टों को स्थायी प‌ट्टे बनाने एवं बिड़ी श्रमिक कालोनी के विकास हेतु 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने की बात कही है।

ज्ञापन में लेख है कि :-

पिछले 25 वर्षों से बिलासपुर (छ.ग.) में बिही श्रमिकों के लिए "बिही श्रमिक आवास योजना" के अंतर्गत बिही श्रमिकों के कल्याण हेतु केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान से एवं बिड़ी श्रमिकों से आंशिक राशि लेकर यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर में बिड़ी श्रमिकों के लिए 284 मकानों का निर्माण बी.डी.ए. (बिलासपुर विकास प्राधिकरण) के भाष माध्यम से किया गया है एवं सन् 2004 में 284 अस्थाई पट्टों का वितरण भी 30 वर्षों के लीज पर किया गया था और आज वर्तमान में 284 मकानों में 550 परिवार 3 से 4 हजार की जनसंख्या में निवासरत है, जिनका स्थाई पट्टा बनाकर लीज को समाप्त करते हुए बिडी श्रनिक कालोनी के सर्वांगीण विकास के लिए निम्नलिखित क्रमशः 5 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने आग्रह किया क्या है

पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति 5 सूत्रीय मांग :-

1. पंचशील नगर तिफरा बिलासपुर स्थित बिडी श्रमिक कालोनी वासियों के पूर्व में दिये गये 284 अस्थाई पट्टों को स्थाई किया जावे।

2. पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कालोनी वासियों के लिए सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक विशाल सामुदायिक मंगल भवन तथा स्टेज आदि निर्माण हेतु 5 करोड़ रूपये का अनुदान राशि स्वीकृत की जावे।

3. बिड़ी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर के सौंदर्गीकरण तथा रोड, नाली, पानी, बिजली की मूलभूत सुविधा को दुरूस्त किया जावे।

4. बिड़ी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर के बिड़ी श्रमिकों के बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास हेतु सर्वसुविधायुक्त बालउद्यान का निर्माण किया जावे।

5. बिडी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद बेरोजगारों के लिए शासन से या तत्काल में कलेक्टर रेट पर रोजगार, स्वरोजगार उपलब्ध कराया जावे।

समिति ने अमर अग्रवाल . विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छ.ग.शासन, धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग. शासन, गोपाल ऋषिकर भारती , राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत,

श्रमायुक्त जिला बिलासपुर को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि देकर अपनी मांगों को शीघ्रता शीघ्र पूरा करने में मदद करने की आशा व्यक्त की है।

पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति के आयु जीतेन्द्र भावे,आयु, विनोद बौद्ध,आयु, राकेश साखरे,आयु. मुकेश साखरे,आयु. किशोर डोंगरे,आयुष्मति शीला जांभुलकर,आयुष्मति मनोरमा देशभ्रतार,आयुष्मति हर्षिला भावे,आयुष्मति युवमाला बोदेले,आयुष्मति बबीता राऊत, आयुष्मति गंगाबाई बंसोड़,आयुष्मति निर्मला सहारे,आयुष्मति मंगला जनबंधु,आयुष्मति रीना नंदेश्वर,आयुष्मति ममता रामटेके व अन्य सदस्य गण शामिल थे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts