Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जरूरत की चीजें हो रही महंगी, लेकिन भाजपा “

Abhyuday Bharat News / Sat, May 23, 2026 / Post views : 153

Share:

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से जरूरी चीजें महंगी हो रही हैं। आने वाले समय में कीमतें और बढ़ेंगी। किसान और आम जनता पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर खड़े हैं। महंगाई चरम पर है। हर जरूरत की चीज महंगी हो रही है, लेकिन भाजपा “मेलोडी” के नाम पर राजनीति कर रही है। इसके अलावा उन्होंने अवैध शराब बिक्री और खाद संकट समेत अन्य मुद्दों पर भी अपना बयान दिया है।

अवैध शराब बिक्री पर साधा निशाना

प्रदेश में अवैध शराब बिक्री को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब बिक रही है। सुशासन तिहार में इसका असर दिख रहा है। मंत्री दयालदास बघेल ने भी आवाज उठाई थी। बृजमोहन अग्रवाल भी कह रहे हैं कि अवैध शराब की बिक्री कहां हो रही है, उन्हें पता है। भाजपा शासन में नकली होलोग्राम वाली शराब बिक रही है। नकली और अवैध शराब की बिक्री से काली कमाई हो रही है। यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है।

खाद संकट पर सरकार को घेरा

खाद संकट को लेकर पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि सरकार खाद को लेकर गंभीर नहीं है। सोसायटियों में पर्याप्त खाद का स्टॉक नहीं है। डीजल नहीं मिलने से किसान पहले ही परेशान हैं। अब खाद की व्यवस्था भी नहीं है। सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। किसान लाइन लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी करे और खाद की पूरी जानकारी दे।

बीजेपी नेताओं के बयानों पर प्रहार

बृजमोहन अग्रवाल के अवैध शराब की बिक्री को लेकर अधिकारियों को लगाई गई फटकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल सही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि भाजपा के मंत्री और सांसद जिम्मेदार पद पर रहकर ऐसे बयान दे रहे हैं। अवैध शराब की काली कमाई किसकी जेब में जा रही है? अवैध शराब क्यों बेची जा रही है? क्या ईडी और सीबीआई इसकी जांच करेगी? नकली शराब की बिक्री हो रही है, यह क्लियर हो चुका है।

खुशवंत साहेब के पिटाई वाले बयान पर दीपक बैज ने कहा कि खुशवंत साहेब नए भाजपाई हैं और नए-नए मंत्री बने हैं। “नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है।” उन्हें पेट्रोल पंप पर जाकर आम जनता से चर्चा करनी चाहिए, तब उन्हें बीजेपी की स्थिति पता चलेगी।

बीजेपी प्रशिक्षण शिविर पर बयान

बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर नहीं है, यह छत्तीसगढ़ को लूटने और भ्रष्टाचार करने का शिविर है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है। उद्योगपतियों के हाथ छत्तीसगढ़ को बेचा जा रहा है। भाजपा नेता किस मुंह से जनता के पास जाएंगे? उन्हें पेट्रोल पंप के सामने खड़ा करना चाहिए।

भाजपा का मतलब देश की जनता को लाइन में लगाना – दीपक बैज

खुशवंत साहेब के दिए गए बयान ‘कांग्रेस नेता पढ़े-लिखे होते तो जानते कि युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं’ पर दीपक बैज ने कहा कि पीएम मोदी भारत को विश्वगुरु बताते हैं, तो अमेरिका और चीन जैसे विकसित देशों से तुलना करनी चाहिए, गरीब देशों से तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 साल में सिर्फ पकौड़े तलना, नाली से गैस निकलना और मेलोडी चॉकलेट खिलाना ही सिखाया गया। भाजपा का मतलब देश की जनता को लाइन में लगाना है।

डी-लिस्टिंग मुद्दे पर बयान

डी-लिस्टिंग मुद्दे पर बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह है। उन्हें कौन रोक रहा है? धर्मांतरण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करना बीजेपी की फितरत में है। लोकसभा और विधानसभा में बिल लाएं, किसने रोका है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts