Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : होली के मौके पर 128 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़ के लोग, सबसे ज्यादा इस शहर में हुई बिक्री...

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 184

Share:

छत्तीसगढ़ में होली के मौके पर जमकर शराब की बिक्री हुई है। राज्य में 3 मार्च को करीब 128 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई है। रायपुर में अकेले 58 करोड़ की शराब बिकी है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होली के मौके पर जमकर शराब की बिक्री हुई है। राज्य में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना है। 3 मार्च को पूरे राज्य में एक ही दिन में करीब 128 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज हुई है। इसे अभी तक की एक दिन में सबसे बड़ी बिक्री माना जा रहा है। 4 मार्च को प्रदेश में होली मनाई गई थी और इस दिन शराब की दुकानें बंद थीं।


आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, होली के मौके पर शराब की मांग बढ़ गई थी। 4 मार्च को ड्राई डे घोषित किया गया था जिस कारण से मांग बढ़ी थी। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में औसतन लगभग 40 करोड़ रुपये की शराब बिक्री प्रतिदिन होती है लेकिन होली के मौके पर यह आम दिनों से कई गुना ज्यादा थी।

राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा बिक्री हुई

आबकारी विभाग के आंड़कों के अनुसार, राजधानी रायपुर में होली के मौके पर शराब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को राजधानी रायपुर में करीब 58 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। त्योहार के उत्साह के बीच भारी मात्रा में शराब बिक्री के कारण यह आंकड़ा बढ़ा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली, दिवाली और नए साल जैसे बड़े त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में आम दिनों की तुलना में काफी वृद्धि देखी जाती है। इस बार भी होली से पहले लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की गई है।

होली के दिन घोषित था ड्राई डे

छत्तीसगढ़ मेंआबकारी विभाग ने एक्साइज़ पॉलिसी में बदलाव किया गया था। पहले यह जानकारी दी गई थी कि होली के दिन राज्य में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। उसके बाद इस फैसले को पलट दिया गया था। सीएम विष्णुदेव साय ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा था कि राज्य सरकार ने होली के दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद शराब की दुकानें पूरे प्रदेश में होली के दिन बंद थीं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts