Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

CG Weather Update: : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की संभावना

Abhyuday Bharat News / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 146

Share:

 छत्तीसगढ़ में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है. प्री-मानसून की दस्तक 22 मई को प्रदेशभर में देखने को मिली, जब अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर पानी गिरा, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया है. मौसम में यह बदलाव अचानक नहीं आया, इसके पीछे दो सक्रिय मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं, जिनका असर पूरे राज्य में दिख रहा है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम.

प्रदेश के उत्तरी जिलों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य इलाकों में तेज बारिश और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट लागू किया गया है. रायपुर, दुर्ग जैसे मैदानी जिलों में तेज गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, वहीं बिलासपुर, सरगुजा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस पूरे सिस्टम का असर कम से कम 25 मई तक देखने को मिलेगा.

बदले हुए मौसम की मुख्य वजह प्रदेश के ऊपर सक्रिय दो सिनौप्टिक सिस्टम हैं. पहला सिस्टम एक ट्रफ लाइन है, जो मध्यप्रदेश और झारखंड से होकर गुजर रही है और इसका असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में दिख रहा है. दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, मध्य क्षेत्र में भी हल्की बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बन रही है.

ट्रफ लाइन एक वायुमंडलीय रेखा होती है, जो सामान्यतः कम दबाव वाले क्षेत्रों से जुड़ी होती है. यह रेखा हवा के बहाव को प्रभावित करती है और उस दिशा में मोड़ देती है जहां वायुदाब कम होता है. इसके चलते हवा ऊपर की ओर उठती है, जिससे नमी जमने लगती है और बारिश की संभावनाएं बनती हैं. यही कारण है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में लगातार बादल छाए हुए हैं और कहीं न कहीं बारिश हो रही है.

बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई है. औसतन 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है. हालांकि, राजधानी रायपुर में अब भी पारा ऊंचा है. बुधवार को यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था.

Weather update: light and Heavy rain forecast different parts in the  country, know the condition of your city | Weather Update: देशभर में कहीं  हल्की तो कहीं तेज बारिश का अनुमान, जानें

IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ होगी तेज  बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट - Rainfall Alert Uttarakhand Himachal  Pradesh Delhi Rains 29

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला-मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बलौदा बाजार जैसे 20 जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जैसे छह जिलों के कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं. सबसे अधिक प्रभाव बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर और सुकमा में देखने को मिलेगा, जहां अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

बारिश और बिजली गिरने के इन हालात में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जैसे ही गड़गड़ाहट सुनाई दे, तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर शरण लें. खुले मैदान में हो तो उकड़ू बैठना ज्यादा सुरक्षित होता है. पेड़ों के नीचे कतई न जाएं और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें. इस दौरान मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग भी टालना चाहिए क्योंकि वे बिजली की चपेट में आ सकते हैं.

इस बदले हुए मौसम का असर जनजीवन पर ही नहीं, कृषि पर भी दिखेगा. जहां एक ओर यह बारिश किसानों के लिए राहत बन सकती है क्योंकि खेतों की बुआई की तैयारी में नमी का होना जरूरी होता है, वहीं दूसरी ओर यदि तेज अंधड़ या ओलावृष्टि होती है तो फसल को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए किसानों को भी मौसम की अपडेट लगातार लेते रहने की सलाह दी जा रही है.

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियां 25 मई तक चलती रहेंगी, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. यह मौसम कभी भी अचानक खराब हो सकता है और बिजली गिरने या आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें.

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की यह दस्तक गर्मी से राहत तो लेकर आई है, लेकिन इसके साथ ही खतरे की चेतावनी भी. बीजापुर से लेकर सरगुजा तक, बारिश का यह दौर लोगों के लिए उम्मीद और सतर्कता दोनों का संदेश लेकर आया है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts