Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

कटघोरा न्यूज़ : जय बूढ़ा देव कॉलेज कटघोरा में राष्ट्रपति पुरस्कृत लखनी साहू को सम्मानित किया गया

Abhyuday Bharat News / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 214

Share:

कटघोरा - राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुश्री लखनी साहू को जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करके विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रवेश द्वार से फूल छिड़कते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सुश्री लक्ष्मी साहू ने महापुरुषों के तेल चित्र पर दीपक प्रज्वलित किया। तत्पश्चात लखनी साहू एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों का स्वागत क्रमशः महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.ताहिरा खान सी.एस. रात्रे,किशोर दिवाकर, आर.जी.यादव,चंद्रकली अनंत,जी. लता कंवर,आमना खातून, निधि जायसवाल,दुर्गेश महिपाल, सुनील जायसवाल,माधुरी जायसवाल,धर्मेंद्र,वर्षा,करण, सरोजिनी,रितु,आकाश,श्वेता दीपक राज,सरस्वती,वीर नारायण,गौतम दुबे,अनुपम,वर्षा, नेहा,लाजवंती,,दिव्या,कविता,चंद्र प्रकाश,दिनेश,गुलाब सिंह, दुष्यंत एवं मिथिलेश कुमार ने पुष्प कुछ भेंट करते हुए स्वागत किया।

कार्यक्रम में लखनी साहू के लिए स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने कहा कि "समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करते हुए समाज में अपना कुशलता दिखानी चाहिए और यह कार्य हमेशा सम्मानित होने का अवसर देता है।आज लखनी साहू ने जिन ऊंचाइयों को हुआ है यह युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरक है।" लखनी साहू के सम्मान के लिए महाविद्यालय द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया जिसे महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा नाजनी ने पढ़ते हुए बतलाया कि -

"समाज सेवा के माध्यम से विकसित व्यक्तित्व सदैव सम्मानित होते हैं।" प्रो.प्यारेलाल आदिले सम्मान पत्र प्रमाणित किया जाता है कि सुश्री लखनी साहू,स्नातकोत्तर आंग्ल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक राजकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय,कोरबा,छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत समाजोत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रपति के द्वारा सत्र-2025 में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मां जलबाई साहू और पिता चक्रधर प्रसाद साहू की सुपुत्री लखनी साहू प्रारंभ से ही पढ़ाई के क्षेत्र में प्रतिभाशाली रही हैं।आपने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर एन.टी.पी.सी.कोरबा से प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा से किया। ग्रेजुएशन ऑनर्स इन इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से पूर्ण कर अंग्रेजी साहित्य विषय में ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज कोरबा से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किया है। आप राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्मठ स्वयंसेवक हैं।आपके द्वारा दो यूनिट रक्तदान और 789 वृक्षारोपण किया गया जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।आपने 450 से अधिक जागरुकता अभियानों और रैलियों में सक्रियता पूर्ण भाग लिया है तथा शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमें उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,पी.एम.जीवन बीमा योजना,नवीकरणीय उर्जा,नगद रहित लेन-देन और डिजिटल साक्षरता प्रमुख हैं के क्रियान्वयन में विशेष योगदान किया है।आपने स्कूल की अहाता के पुनर्निमाण में महत्वपूर्ण सहयोग करते हुए सामुदायिक विकास में सहभागिता किया है। आपने स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समूह बनाया और उन्हें उद्यमिता विकास हेतु प्रेरित किया है। आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना 2022-23 से सम्मानित किया जा चुका है। आप अनेकों राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एकता और सद्भावना शिविरों में सहभागिता दर्ज किए हैं। आपने राष्ट्रीय सेवा योजना और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य किया है। आप भारतीय प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती हैं यह समाज के लिए खुशी की पल होगी जब आप प्रशासन के माध्यम से सामाजिक विकास और परिवर्तन के कार्य में मिल की पत्थर साबित होंगी।

हमारा महाविद्यालय परिवार आपके जैसे प्रतिभाशाली और समाज के प्रति समर्पित दायित्व निभाए वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

आप निरंतर उत्तरोत्तर विकास को प्राप्त करते रहें और उच्चतम उपलब्धियां हासिल करते रहें।

हम आपके कुशल स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

प्राचार्य

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले एवं महाविद्यालय परिवार

जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा,छत्तीसगढ़ (भारत) इसके बाद मुख्य अतिथि सुश्री लखनी साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि - "अगर आप जिंदगी में कुछ करने का सपना देख लिए और उसने अनुरूप अगर कार्य करने लगे तो सफलता अवश्य मिलती है। मैं युवाओं को आह्वान करते हुए कहना चाहती हूं कि युवा द्रव्यसन से बचें,मोबाइल से बचें और अपने सपनों को साकार करने के लिए समाज के साथ मिलकर कार्य करें।आज हमारा देश युवाओं से यही अपेक्षा करता है। मैं इस महाविद्यालय परिवार को विशेष कर विद्वान प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले सर को साधुवाद देती हूं कि मुझे इतना अच्छा सम्मान समारोह का आयोजन करके सम्मानित किया। इस अवसर पर एम.डी.आर.टी.,यूएसए डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने युवाओं को प्रेरणा के शब्द कहा - "यदि युवा ठान लें तो देश विकसित हो सकता है।" विशिष्ट अतिथियों में अरुण यादव एलआईसी अभिकर्ता,यामिनी आदिले स्नातक गणित ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ छात्रा कु.सुजाता ने किया। अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन डॉ. रियाजुद्दीन खान ने किया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts