Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: रायपुर : आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा- रमेन डेका

Admin / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 267

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

 राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में  राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, 'दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।'

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।"  

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।  

श्री डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।"

कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल  आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts