Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ की टॉप खबर : रायपुर : जीवनोपयोगी ज्ञान से ही मिलेगी सच्ची सफलता: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 26, 2025 / Post views : 338

Share:

सूरजपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिलसिवां ऑडिटोरियम में आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। उन्होंने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी कौशल भी उतना ही ज़रूरी हैं। आज का विद्यार्थी जितना अधिक सीखने को उत्सुक रहेगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।उन्होंने बच्चों को स्कूल को एक मंदिर की तरह मानने और वहां से जीवन निर्माण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बालवाड़ी से लेकर कक्षा 12वीं तक के 27 मेधावी विद्यार्थियों, 6 पालकों, 6 शिक्षकों तथा देहदान करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक श्री सुभाष पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 9वीं की 5 छात्राओं को साइकिल, और 10 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक सामग्री भी वितरित की गई।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षक, पालक और प्रशासन के त्रिकोणीय सहयोग को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह, सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts