Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ :- अंबिकापुर न्यूज़ : घी बेचने वाली महिला के झांसे में आया रेवेन्यू इंस्पेक्टर,नकली बिस्किट के बदले दिया गोल्ड,15 लाख कैश, गुजरात से गिरफ्तारी

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 191

Share:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर को ठगा था। महिला घी बेचती थी।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के मामले में चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंबिकापुर में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को जाल में फंसाया था। महिला ने अधिकारी से करीब 45 लाख रुपये की ठगी की है। अफसर के साथ ठगी को अंजाम देने वाली महिला मूल रुप से गुजरात की रहने वाली है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजकोट और प्रयागराज से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20.31 लाख रुपये और सोना बरामद किया गया है। महिला आरोपी ने पुराने परिचय का फायदा उठाकर नकली सोने का बिस्किट दिखाकर अधिकारी के साथ धोखाधड़ी की है।

क्या है पूरा मामला

मंजू राठौर नाम की एक महिला बीते 6-7 वर्षों से नगर निगम के रेवेन्यू अधिकारी के यहां देशी घी बेचने आती थी। लंबे समय से संपर्क में रहने के कारण अधिकारी और उसके पूरे परिवार का महिला पर भरोसा हो गया था। महिला ने बताया कि वह राजस्थान के किशनगढ़ की रहने वाली है। महिला का अधिकारी के घर में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। 

होली के त्योहार से पहले महिला ने अधिकारी से कहा कि उसे अपनी बेटी की शादी के लिए सोना गिरवी रखना है। अधिकारी ने कहा कि होली के बाद आना। इसके बाद महिला अपने 4 साथियों के साथ 7 मार्च को अधिकारी से घर पहुंची और उसे नकली सोने की बिस्किट दी। इसके बदले में महिला ने अधिकारी के पास से करीब 200 ग्राम असली सोने के गहने और 15 लाख रुपये नकद ले लिए। पैसे लेने के बाद वह फरार हो गई।

जांच में खुलासे के बाद शिकायत

महिला के जाने के बाद अधिकारी सोने का बिस्किट लेकर जांच कराने पहुंचा। जांच में यह खुलासा हुआ कि यह नकली बिस्किट है। इसके बाद अधिकारी ने 8 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।


आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। शेष सोना प्रयागराज में एक सोनार को बेचने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राहुल बंसल, सीएसपी, अंबिकापुर


गुजरात से गिरफ्तारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। मंजू राठौर और संतोष राठौर के पास से पुलिस को 7 लाख 78 हजार रुपये और 50 ग्राम सोना बरामद हुआ है। वहीं, प्रयागराज से सुनीता गुजराती और कमला गुजराती को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 12 लाख 53 हजार रुपये और 50 ग्राम सोना बरामद हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts