Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

CG NEWS : सेहत के लिए गंभीर खतरा! 1535 KG नकली पनीर जब्त, फिनाइल फैक्ट्री भी सील

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 342

Share:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया है। इसी दिन फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने गुढ़ियारी, भाठागांव, टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित फिनाइल व एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा।

रायपुर: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों से पहले राजधानी रायपुर में आम जनता की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग मोर्चों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर, रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड से 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया गया, वहीं दूसरी ओर गुढ़ियारी, टाटीबंध और भाठागांव क्षेत्रों में अवैध फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। इन दोनों मामलों में भारी मात्रा में नियमों के विरुद्ध और खतरनाक सामग्री को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

1500 किलो से ज्यादा स्टॉक सीज, नमूने जांच के लिए भेजे गए

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की टीम ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,535 किलोग्राम पनीर जब्त किया। यह स्टाक श्रीडेरी एंड स्वीट्स, बोरिया खुर्द से जुड़ा हुआ पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान प्रोपराइटर सौरभ शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनकी मौजूदगी में लूज पनीर, मैजिक मलाई पनीर (पैक्ड) और सुधा अमृत पनीर (पैक्ड) के विधिक नमूने एकत्र किए गए। पनीर का यह पूरा स्टॉक नियमानुसार सील कर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही शहर के 10 अन्य प्रतिष्ठानों में भी रेंडम जांच की जा रही है।

खतरनाक फिनाइल फैक्ट्रियों में एसिड निर्माण का खुलासा

इसी दिन फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने गुढ़ियारी, भाठागांव, टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित फिनाइल व एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन फैक्ट्रियों में फिनाइल के साथ-साथ तेजाब (एसिड) भी तैयार किया जा रहा था, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध था। इन रसायनों में कोई भी लेबल, चेतावनी संकेत या रासायनिक संतुलन नहीं था।

तेजाब अत्यंत संक्षारक (कार्रोसिव) था, जो त्वचा, आंखों व श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बिना सुरक्षा उपायों के ये उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान-माल को खतरा हो सकता था। विभाग ने संबंधित फैक्ट्रियों को सील कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts