Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्यो में गति लाकर समयसीमा में कार्य पूरा करें - महापौर

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 4, 2026 / Post views : 351

Share:

(महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने प्रगतिनगर दर्री में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कार्य प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश )

कोरबा ABN News - महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रगति नगर दर्री में निर्मित कराए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व प्रतीक्षा बस स्टैण्ड जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैण्ड के विभिन्न निर्माण कार्यो में आवश्यक तेजी लायें तथा समय-सीमा में कार्यो को पूरा करें। इस मौके पर उन्होने कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने सहित कार्यो की कार्यप्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अभियंताओं को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रगति नगर दर्री में भारत सरकार के अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 33 एम.एल.डी. क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित कराया जा रहा है, इस प्लांट के माध्यम से कोरबा शहर के 11 बडे़ नालों से उत्सर्जित प्रदूषित जल का शुद्धिकरण किया जाएगा, इससे इन 11 बडे़ नालों से निकलने वाला गंदा पानी हसदेव नदी में मिलकर उसे प्रदूषित नहीं कर पायेगा, साथ ही ट्रीटेड जल का उपयोग एनटीपीसी के द्वारा अपने संयंत्र संचालन आदि कार्यो में किया जाएगा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया तथा कार्यो में तेजी लाने व समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अभियंताओ को दिये। इसी प्रकार निगम द्वारा प्रतीक्षा बस स्टैण्ड जमनीपाली दर्री में हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण के तहत बस डिपो का निर्माण, एडमिन बिल्डिंग निर्माण, आंतरिक अधोसंरचना विकास, सबस्टेशन की स्थापना सहित अन्य विविध कार्य कराए जा रहे हैं, जो वर्तमान में प्रगति पर हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने स्थल पर पहुंचकर इन सभी कार्यो की कार्यप्रगति का सघन रूप से अवलोकन किया, कार्यो को देखा तथा कार्यो में अपेक्षित गति लाते हुए समयसीमा में कार्य को पूरा करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद दीपक यादव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, प्रमोद जगत, मुस्ताक अहमद, कौशल आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts