Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 6, 2026 / Post views : 137

Share:

मोहला-मानपुर :- मोहला के फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है। मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

24 मई को मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

एक ही होटल के दो कर्मचारियों की लगातार हुई संदिग्ध मौतों के बाद दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल  पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts