Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: निलंबित IAS बने अपर आयुक्‍त: बलौदाबाजार हिंसा मामले में सस्‍पेंड कलेक्‍टर बहाल, बिलासपुर संभाग में बड़ी जिम्‍मेदारी

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

सरकार के द्वारा बहाल कर दिया गया है। साथ ही राज्‍य सरकार की ओर से आईएएस केएल चौहान को अपर संभागीय आयुक्‍त बिलासपुर बनाया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां हिंसा (Balodabazar Violence) के बाद राज्‍य सरकार ने कलेक्‍टर केएल चौहान को निलंबित कर दिया था। अब सरकार के द्वारा बहाल कर दिया गया है। साथ ही राज्‍य सरकार की ओर से आईएएस केएल चौहान को अपर संभागीय आयुक्‍त बिलासपुर बनाया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें की 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हिंसा और आगजनी की घटना हुई थी। भीड़ ने कलेक्टर- एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। घटना (Balodabazar Violence) के वक्त केएल चौहान बलौदाबाजार कलेक्टर थे। जिन्हें 12 जून 2024 को सरकार ने निलंबित कर दिया था। अब जांच कमेटी की अनुशंसा के बाद सरकार ने उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं।

आठ महीने बाद बहाल हुए केएल चौहान

बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence)के बाद राज्‍य सरकार ने 12 जून 2024 को कलेक्‍टर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन पर जांच भी बैठाई गई थी। इस मामले की जांच कर अनुशंसा कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद निलंबित IAS केएल चौहान को 8 महीने के बाद बहाल किया गया है।

अपर संभागीय आयुक्‍त बने चौहान

बहाली के बाद राज्‍य सरकार ने केएल चौहान को बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। आईएएस चौहान को अपर संभागीय आयुक्त बिलासपुर बनाया गया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि लॉ एंड आर्डर बिगड़ने (Balodabazar Violence) के मामले में कलेक्‍टर और एसपी पर गाज गिरी थी। उस समय जून 2024 में बलौदाबाजार कलेक्‍टर और एसपी को सस्‍पेंड कर दिया गया था। इसके बाद जांच की गई थी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts