ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 14, 2025 / Post views : 148

पुलिस ने बैगा और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आरोपितों की संख्या बढ़ सकती है। अशरफ के भाई इमरान ने साजिशकर्ताओं पर आरोप लगाया है। इसके बाद दो कपड़ा व्यवसायियों के पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुत्र की मौत को मानता था जादू-टोना का मामला, हंडे की थी तलाश
मृतक सुरेश की पत्नी गुड़िया, 15 वर्ष की पुत्री और 11 वर्ष के पुत्र हैं। आठ माह पहले 18 वर्षीय पुत्र की बाइक दुर्घटना में उरगा क्षेत्र में पेड़ से टकराकर मौत हुई थी। सुरेश इस घटना के पीछे भी जादू-टोने का हाथ मानता था। इसी कारण उसने भिलाईखुर्द का मकान छोड़कर कोरबा के राताखार में रहना शुरू किया। अंधविश्वास में फंसा वह हंडा खोजने में लगा रहता था ताकि खजाना मिल सके।
अशरफ था दुस्साहसी, उसे फंसाना मुश्किल
कबाड़ का कारोबार अशरफ के पिता इस्माइल ने शुरू किया था। बाद में अशरफ और उसका भाई इमरान शामिल हुए। दो साल से पुलिस की सख्ती के कारण कारोबार प्रभावित था। अशरफ ने राखड़ परिवहन शुरू किया था। उस पर कारोबारी विवाद में कई मामले दर्ज थे। उसके दुस्साहस को देखते हुए लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि कोई उसे पैसों की बारिश के झांसे में फंसा ले।
10 लाख का झांसा देकर नितीश को लाया था
मूल रूप से बलौद निवासी नितीश बिलासपुर में किराए पर रहता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह मजदूरी कर जीविका चला रहा था। बैगा राजेंद्र ने उसे नोटों की वर्षा होने पर 10 लाख रुपये देने का झांसा देकर बुलाया। बैगा ने व्यापारियों का विश्वास जीतने के लिए नितीश को कमरे में बुलाया और बेहोश कर दिया।कोरबा: तंत्र मंत्र के कथित खेल में तीन लोगों के मौत हो गई है. उनकी हत्या कर दी गयी है! इस ट्रिपल मर्डर की खबर से गुरुवार की सुबह पूरा शहर दहल उठा. कोरबा शहर के चर्चित कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन की इस घटना में मौत हो गई है. यह वारदात शहर के करीब उरगा थाना क्षेत्र के गांव कुदरी के फार्म हाउस में घटी है. जहां कथित तौर पर तंत्र क्रिया के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है.

Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन