Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, शासकीय कार्यों पर पड़ेगा असर

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 107

Share:

नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में राजस्व समेत अन्य शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है.

संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी. आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे. बुधवार (27 मई) को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थी.

सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली, जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो. इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया. इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए.

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया. नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे. नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा. तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है. इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की. बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला।

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे। उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है।SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे। विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है।

दोनों पक्ष पर काउंटर FIR

इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR हुई है। शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा (BNS 221, 191) लगाई गई है। इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोग शामिल है। वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है। तुषार मानिक पर महिलाओं से जुड़े अपराध, सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने, आपराधिक धमकी की धारा (BNS 79, 296, 351) लगाई गई है।

500 से ज्यादा तहसीलदार ने किया था प्रदशर्न

मारपीट की घटना के विरोध में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 29 मई को प्रदेशभर में 500 से अधिक तहसीलदार ने हड़ताल किया था। इसके कारण रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ था।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts