Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: बर्बरता की सारी हदें पार: दबंग ने युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पिता, वीडियो हैरान करने वाली

Admin / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 297

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दबंगों ने आरोपी को बंधक बना लिया। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की। आरोपी इसी तरह लोगों को उठाकर अपने ऑफिस लाकर मारपीट करता है और अपने लोगों को वीडियो भेजता है, ताकि उसकी दहशत बनी रहे।

रायगढ़ जिले में एक शख्स को कुछ दबंगों ने मिलकर बंधक बना लिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसे सोफे पर लिटाकर बेल्ट निकालकर बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत दबंगों ने उसकी एक न सुनीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित शख्स ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। 

एसपी के नाम सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, पीड़ित रमेश साहू (34) जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नं. 34 का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि चार दिसंबर को उसने जूटमिल थाने में बंटी उर्फ रावण के खिलाफ ऑफिस में बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जूटमिल पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार फोन करके धमकाया जा रहा है।

दूसरे के घरों में सो रहे परिजन

पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार दूसरे के घरों में सोने के लिए मजबूर है। रमेश साहू का कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए उसके  भांजे, दीदी और उसकी भाभी को धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी ने रायपुर में रहने वाले उसके बड़े भैया टीकम साहू के घर पहुंचकर उन्हें भी धमकियां दी है। इस वजह से उसका पूरा परिवार डर के माहौल में खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए डरा सहमा हुआ है।  

मिलने के लिए नहीं गया था

पीड़ित ने बताया कि आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण ने उसे दो बार मिलने बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वह उसके पास नही पहुंच सका था। चार दिसंबर को आरोपी ने उसे फिर से फोन करके बोला कि 'उस दिन बुलाया था... नहीं आया आज आ जाना।' पीड़ित वहां पहुंचा, उस दौरान वहां चार से पांच लोग बैठे थे। इसके बाद वह बोला कि 'तुम्हें जीने खाने नहीं दूंगा, रायगढ़ छोड़ना पड़ेगा' और फिर जबरन कपड़ा उतरवाकर गाली-गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। 

जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण के खिलाफ अपराध दर्ज करके उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी तरह लोगों को उठाकर अपने ऑफिस लाकर मारपीट करता है और अपने लोगों को वीडियो भेजता है, ताकि उसकी दहशत बनी रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts