Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नजर आने लगा छत्तीसगढ़ बंद का असर.. इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 251

Share:

कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरण के के विरोध के दौरान हुई हिंसा मामले में अब सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज ने 24 दिसंबर यानी आज पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बंद” का आह्वान किया है।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पूरा समर्थन


समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों के साथ प्रशासन ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया है। जिसके चलते जनआक्रोश बढ़ता गया। अब इसके विरोध में समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद का फैसला लिया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी पूरा समर्थन मिला है। चेम्बर ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि व्यापारिक संगठन समाज की भावनाओं के साथ खड़े हैं और बंद के दौरान अधिकांश बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

बहरहाल इस बंद का असर प्रदेश के अलग अलग जिलों में देखने को मिल रहा है। बात करें गरियाबंद और जगदलपुर की तो यहाँ भी बंद का असर देखने को मिल रहा है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद है। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि भानुप्रतापपुर इलाके में स्थित आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही दफना दिया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। पिछले दो दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन मंगलवार (16 दिसंबर) को हिंसक हो गया, जब ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने पहुंचे और उनकी ईसाई समुदाय के लोगों से झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts