Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज : होली त्यौहार की आड़ में आयोजन समिति कर रही इवेंट की तैयारी, प्रशासन बेखबर या फिर गैरजिम्मेदार......!,

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 178

Share:

होली त्यौहार की आड़ में आयोजन समिति कर रही इवेंट की तैयारी, प्रशासन बेखबर या फिर गैरजिम्मेदार......!, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से शासन को होगी राजस्व की क्षति, ऐसे इवेंट में शासन द्वारा मॉनिटरिंग की हैं नितांत आवश्यकता...

बिलासपुर - न्यायधानी में होली त्यौहार के दरमियान कुछ कथित आयोजन समिति/ प्रोडक्शन हाउस/ इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा शहर के स्थान विशेष में 03 मार्च 2026 को होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है, जिसके लिए आयोजनकर्ताओं के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग/ पोस्टर/ फ्लैक्स बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार करते दिखाई दे रहे हैं. जिसकी जानकारी सम्बंधित विभागों तथा शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को शायद नहीं है।

गौरतलब है कि 03 मार्च 2026 को होली का पर्व है. जिसे शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई हैं, साथ ही जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बैठक लेकर शहर में शांति व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने पर कार्य किया जा रहा है, दूसरी ओर देखा जाएं तो कुछ कथित आयोजन समिति/ प्रोडक्शन हाउस / इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा इस होली के पावन पर्व पर सेलिब्रेटी को बुलाकर इवेंट आयोजित करके व्यवसाय करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इन दिनों शहर के अनेक चौक-चौराहों पर दर्जनों फ्लैक्स बैनर/ होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री लगे हुए हैं, जिसके माध्यम से आम जनता के बीच प्रचार किया जा रहा है कि आने वाले 03 मार्च 2026 को दो अलग - अलग स्थान विशेष पर होली पर्व के दरमियान होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया में भी इन होली इवेंट को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

चर्चा हैं कि होली के पावन पर्व की आड़ लेकर कथित आयोजनकर्ताओं के द्वारा मॉडर्न प्रोग्राम के फ्रेम में इस प्रकार आयोजित किये जाने वाले इवेंट में सेलिब्रिटी को देखने-सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवक- युवतियाँ सम्मलित होते हैं। साथ ही ऐसे इवेंट कार्यक्रम में नाबालिक बच्चों के शामिल होने की भी संभावना रहती हैं। होली के नाम पर आयोजित किये जाने वाले इवेंट में महिलाओं, युवतियों, नाबालिक बच्चियों की सुरक्षा को लेकर तथा शासन से आयोजन की अनुमति मिलने की जानकारी लेने, शासन को इवेंट आयोजित किये जाने से देय शुल्क,सर्विस टैक्स ,GST शुल्क आदि के बारे में "अभ्युदय भारत न्यूज़" ABN Express News 24x7 ने इन इवेंट के आयोजनकर्ताओं से जानकारी लेने का प्रयास किया हैं।

आपको बताते चले कि इन दिनों बिलासपुर शहर के चौक-चौराहों पर कुछ अलग- अलग प्रकार के होर्डिंग /फ्लैक्स बैनर देखने को मिल रहा है। जिसमें कि एक फ्लैक्स बैनर जिसमें "रंग दे बिलासपुर 4.0" के नाम से उल्लेखित है और यह शहर में कई जगह पर लगाया गया हैं, जिसमें दो मोबाइल नंबर 9589798620, 9329730086

 उल्लेखित किया गया हैं। हमारे संवाददाता द्वारा उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने से उन्होंने बताया कि हमारे कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. वही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शकों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर तथा शासन से इस इवेंट को आयोजित किए जाने की अनुमति लिए जाने के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर उन्होंने कहा ये कार्यक्रम द कंट्री क्लब कोनी में हो रहा हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए यहाँ आकर भैया से बात कर सकते हैं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरे नंबर पर बात करने से इवेंट की पूरी जानकारी नहीं दी गई। आयोजनकर्ता व्यक्ति से इवेंट आयोजित करने की शासन से अनुमति लेने के सम्बन्ध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। हमारे संवाददाता के द्वारा बात करने पर इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा कार्यक्रम के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं दी गई।

इसी तरह शहर में "कलर लेंड -2.0 के नाम से दूसरा बड़ा होली इवेंट कार्यक्रम का आयोजन स्थान विशेष में किया जा रहा है जिसको लेकर शहर के चौक चौराहे पर बड़े-बड़े फ्लैक्स बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम शिवा इन होटल ,रायपुर रोड बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है, फ्लैक्स बैनर पर दिए गए मोबाइल नंबर 9111333886,9981041974 पर संपर्क किया गया तो किसी व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि हमारे कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. जिसमें गुलाल एवं ठंडा की व्यवस्था की गई है. वहीं इवेंट की अनुमति लिए जाने, महिलाओं- युवतियों की सुरक्षा की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी लिए जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है ,आप हमारे हेड से बात कर लीजिए । हेड व्यक्ति के नंबर पर बात किया गया तब उन्होंने कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को कहा, जब हमारे संवाददाता ने उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर माँगा तो उन्होंने फोन काट दिया। इस प्रकार आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा इवेंट के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब हैं कि होली के पावन पर्व की आड़ में कुछ कथित संस्थायें/ प्रोडक्शन हाउस/ इवेंट आयोजनकर्ता व्यक्तियों के द्वारा मॉर्डन कल्चर के फ्रेम में कुछ सेलिब्रिटी को बुलाकर इवेंट आयोजित किया जा रहा हैं, जिसके लिए आयोजकों के द्वारा आम जनता से प्रवेश शुल्क के रूप में राशि ली जा रही हैं, और अनेक संस्थानों से स्पांसर के रूप में बड़ी राशि लिए जाने की भी चर्चा हैं। 

गौरतलब हैं कि अनेक शहरों में ऐसे कार्यक्रम की आड़ में शौक़ीनो को शराब, और अन्य नशीली सामग्री भी उपलब्ध कराएं जाने की चर्चा रहती हैं। 

सेलिब्रेटी को देखने-सुनने के लिए इस तरह के इवेंट में बड़ी संख्या में युवक-युवतियाँ, स्कूल- कॉलेज, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएँ शामिल होते हैं, विशेषकर ग्रामीण अंचलो से शहर में आकर पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इस प्रकार के इवेंट से आकर्षित होते हैं।

आवश्यकता हैं कि ऐसे इवेंट कार्यक्रम में शासन की पैनी निगाह हो, जिससे एक अच्छी राजस्व राशि शासन के खाते में आ सकें।

बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि 03 मार्च 2026 को बिलासपुर शहर में आयोजित होने वाले इन होली इवेंट में प्रशासनिक अमला कितना चाक-चौबंद रहकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करता हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts