Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

CHHATISAGARH : : विशेष गहन पुनरीक्षण ( S.I.R) की ड्यूटी में लगे महिला BLO कर्मचारियों की निजता का हो रहा हनन..

Abhyuday Bharat News / Sat, Nov 22, 2025 / Post views : 435

Share:

वर्तमान में देश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR क़े महत्वपूर्ण कार्य में लगे हुए बूथ लेबल अधिकारी BLO की निजता का हनन का मामला सामने आ रहा है । विशेषकर महिला बूथ लेबल अधिकारी BLO की प्राईवेसी व पर्सनल लाईफ से जुडे़  फोटोग्राफ, वीडियो ,डाटा आदि की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहें है।

           छत्तीसगढ़ के परिदृश्य में बात करे तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी CEO के द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि,राज्य में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR अहर्ता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित करें ।

बताया जाता है कि ,आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बूथ लेबल अधिकारी BLO द्वारा दिनांक 04.11.2025 से  04.12.2025 तक मतदाताओं को Enumeration Form गणना प्रपत्र वितरण उपरांत प्राप्त भरे गणना प्रपत्र को बूथ लेबल अधिकारी BLO द्वारा BLO App से Digitized किया जाना है ।

गौरतलब है कि सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR के कार्य में ड्यूटी में लगाए गए बूथ लेबल अधिकारी BLO  में बड़ी संख्या में महिला BLO शामिल है। जिनमें भी अधिकांश महिला शिक्षिकाएं, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं रोजगार सहायक BLO के कार्य में लगी हुई हैं । एक ओर जहां इन महिला शिक्षिकाओं के द्वारा स्कूल में अध्यापन कार्य को छोड़कर BLO की ड्यूटी कर रही हैं , जिससे न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं और दूसरी तरफ इन महिला बूथ लेबल अधिकारी BLO की प्राईवेसी व पर्सनल लाईफ से जुडे़  फोटोग्राफ, वीडियो ,डाटा आदि की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहें है ।

   बताया जाता है कि इन महिला BLO के द्वारा प्रत्येक मतदाता के डोर टू डोर जाकर Enumeration Form गणना प्रपत्र का वितरण कर भरे हुए प्रपत्रों को प्राप्त कर BLO App से Digitized कर आवश्यक प्रविष्टि किया जाना है । ये सारे ऑनलाइन कार्य बूथ लेबल अधिकारी BLO द्वारा अपने पर्सनल मोबाइल से कार्य पूर्ण किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अपने मातहत SDM,तहसीलदार ,नायब तहसीलदार ,सुपरवाइज़र , बूथ लेबल अधिकारी BLO को कड़े निर्देश जारी कर समय -सीमा के भीतर निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। अनेक स्थानों से जानकारी मिल रही है कि उच्च अधिकारियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बूथ लेबल अधिकारी BLO के कार्य पर कड़ी निगरानी की जा रही है , जिससे बूथ लेबल अधिकारी BLO भारी दबाव में कार्य कर रहे हैं। क्योंकि समय पर कार्य पूर्ण न करने पर बूथ लेबल अधिकारी BLO पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा सकती है ।

आधुनिकता से भरे आज के दौर में सभी के मोबाइल में उनके निजी , पारिवारिक फोटो , विडियों आदि पर्सनल डाटा मौजूद होता है साथ ही अनेक लोगों के मोबाइल में बैंक खाता सहित फाईनेंसियल डाटा रहता है।

आज के टेक्नोलाॅजी की दुनियाॅं में इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि इन मोबाइल के डाटा कितने सुरक्षित है। आए दिन हैकर्स के द्वारा कई लोगों के  मोबाइल को हैक कर डाटा चोरी करने के समाचार सामने आते रहते है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि देश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR के कार्य में लगे हुए महिला बूथ लेबल अधिकारी BLO के पर्सनल मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी व पर्सनल डाटा कितना सुरक्षित है...?

 हमारे संवाददाता के द्वारा कई महिला बूथ लेबल अधिकारी BLO से इस सबंध में सवाल पूछे जाने पर यह बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR आदि निर्वाचन से जुड़े सारे कार्यो को पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सभी बूथ लेबल अधिकारी BLO को पृथक से मोबाइल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

 

 

 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts