Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट, PM मोदी बोले- सच सामने आ रहा…

Admin / Wed, Nov 20, 2024 / Post views : 213

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। सीएम ने यह भी कहा कि इस फिल्म को हमें जरूर देखना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने करने की घोषणा की है। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन में आग लगने की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है, जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। मध्यप्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

PM मोदी ने की तारीफ

इससे पहले प्रधान मंत्री ने रविवार को फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक यूजर की साबरमती रिपोर्ट पर की गई पोस्ट को X पर शेयर कर लिखा था- “यह अच्छी बात है कि सच सामने आ रहा है, वो भी इस तरह से कि आम जनता भी इसे देख सके। झूठी धारणा सिर्फ कुछ वक्त कायम रह सकती है, हालांकि तथ्य सामने आता ही है।”

15 नवंबर को रिलीज हुई है फिल्म

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है, जबकि इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन, और अंशुल मोहन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई। फिल्म करने के बाद एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

2002 के गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है। यह फिल्म हिम्मत के साथ उस सच को सामने लाने की कोशिश करती है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुई थी। इसमें न केवल इतिहास को, बल्कि उस वक्त के सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ को भी दिखाया गया है।

झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का हुआ था प्रयास

यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। बतादें कि मध्य प्रदेश में भी इसे टैक्स मुक्त कर दिया है।

फिल्म से इतिहास नहीं बदला जा सकता- दीपक बैज

दूसरी ओर, द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतिहास को फिल्म देखकर बदला नहीं जा सकता। उसे कर्म करके बदला जा सकता है, इसलिए हमें कर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। सरकार फिल्म के आधार पर इतिहास बदलना चाहती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts