ब्रेकिंग
सूचना
ABN Express News 24x7
पथरिया जनपद
मूलभूत सुविधाओं से वंचित शहिद के ग्रामवासियों ने समस्याओं को लेकर मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया
ग्राम पंचायत लमती आश्रित ग्राम मचहा शहिद वीर छत्रधारी जांगड़े का गृह ग्राम है
यह गांव बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले विधायक विकास पुरुष के नाम से जानने वाले धरमलाल कौशिक का विधान सभा क्षेत्र में आता है
यह गांव, ग्राम पंचायत लमती का आश्रित ग्राम में आता है, यहां विकास के नाम पर ठेंगा है
यहां के ग्रामवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है सरकार की मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है यहां भ्रष्टाचार की बू आ रही है
शहिद ग्राम को विकास के नाम पर पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया गया है, बिजली, पानी, पेयजल, पचरी, सीसी रोड, मुख्य पहुंच मार्ग, नल जल योजना भ्रष्टाचार में दफन हो गई है, नल की टोटी तो लगा दी गई है लेकिन पानी की एक बूंद नहीं, घुटनों भर कीचड़ पानी में चलने को मजबूर ग्रामवासी
सोलर पम्प की टंकी फूटा हुआ है, मोटर की वायर कनेक्शन पानी में डूबा हुआ है जिससे किसी भी समय बच्चे , बड़े संपर्क में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं
कीचड़, गंदगी, पानी में चलने को मजबूर ग्रामवासी
प्रधान मंत्री का महत्वपूर्ण योजना हर घर नल, हर घर जल योजना दम तोड़ती नज़र आ रहीं है नल की टोटी में विकास की एक बूंद पानी नहीं भ्रष्टाचार की पाइप गड़ा कर दफन कर दी गई है
प्राथमिक शाला भवन परिसर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं बच्चे घर से बॉटल में पानी लेकर आते है पानी खतम हो जाने पर बच्चे प्यासे ही अध्ययन करने को मजबूर है, वही मध्यान भोजन पश्चात थाली धोने तालाब जाना पड़ता है जहां पचरी भी नहीं, बच्चे धोखे से फिसल कर अगर तालाब में गिर गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है सरपंच के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, इस तरह की घोर लापरवाही नज़र आ रही है स्कूल का ग्राउंड पानी से भरा होता है बच्चो को स्कूल तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है
आंगनबाड़ी भवन जर्जर, और जो भवन सही है उस भवन में आने - जाने के रास्ते में पानी भरा हुआ है, मजबूरन आंगनबाड़ी अतरिक्त कक्ष में संचालित किया जा रहा है, इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया
5 तालाब लेकिन पचरी एक भी नही लकड़ी में बैठकर नहाने को मजबूर ग्रामवासी
ग्रामीणों ने बताया की सरपंच के द्वारा तालाब में अवैध खनन किया गया मिट्टी को फेक दिया मुरूम को बेच दिया लेकिन आंगनबाड़ी के रास्ते को दुरुस्त मरम्मत कराने में नाकाम सरपंच सचिव
लापता सरपंच सचिव
सरपंच सचिव का दर्शन करने को तरस रहें ग्रामवासी आश्रित ग्राम मचहा - त्रिभुवनपुर के ग्रामवासी सरपंच सचिव का चेहरा भी भूल गए है
ग्रामवासियों ने बताया की चुनवा के समय बड़ी बड़ी बात करने वाले विधायक कौशिक शहिद ग्राम की ओर झांकने भी नहीं आते
न ही यहां कोई विकास कार्य किया गया है
ग्रामीणों ने बताया की विधायक चुनाव के समय ही दर्शन देने गांव आते है बाकी समय दर्शन दुर्लभ है ग्राम पंचायत लमती से मचहा पहुंच मार्ग महज तीन किलो मीटर की दूरी है जो सड़क आजतक नहीं बन पाई सड़क निर्माण के लिए लाए मैटेरियल को उठा उठा ले गए ठेकेदार
बिजली की तारे देखने से ऐसा प्रतीत होता है की किसी भी समय कोई बड़ा हादसा को न्यौता दे रहा है गली के गड्ढे में ट्रांसफार्मर, गली में चलने पर होती है झन्नझनाहट खतरे का डर किसी दूसरे जगह स्थापित करने की मांग कर रहें है ग्रामीण
मुंगेली कलेक्टर से समस्या की शिकायत लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंची स्व सहायता समूह की महिलाएं
सद्गुरु स्व सहायता समूह मचहा
ललिता, वंदना बंजारे, लीला, सूरज, रेवती , यशोदा, चंद्रमणि, सुनीता, कुमारी, सुषमा कुर्रे
गुरु कृपा स्व सहायता समूह मचहा
चंपा, सुनीता जांगड़े, सती, रीना, मानबाई , मतीबाई, रानी, भगवती, सरस्वती, मीना कुर्रे, फुलवा
मिनीमाता ही स्वास्थ्य सहायता समूह
आरती, सुरेखा बांधे, चंद्रमणि, प्रमिला, ललिता, शैल कुमारी, उषा बाई, रुक्मणी, समरीत, उत्तरा
प्रगति स्व सहायता समूह
जानकी, अनीता, कांति, उत्तरी, पुष्पा, संम्मत, सुमित्रा , राजो, आंचल, अमला जटवार
सफुरा माता स्व सहायता समूह
चंपा, रंजना, सोनम, मैना, कलम, कलसूरत, सेवती, कुमारी, हिरौंदी, सीता
अमरोतिन माता स्व सहायता समूह
लक्ष्मी कुर्रे, सुंदरी जांगड़े, मोंगरा, सती, सरस्वती, रानी, चंद्रिका, दुर्पत , मनीषा ललिता, निरा, शशि
सहित सैकड़ों महिलाओं ने ज्ञापन सौंपने पहुंचे कलेक्ट्रेट
https://youtu.be/4uMDjh8RZW8?si=t8zQUXKZ4CF1_K4S
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन