Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : CG हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध ई-मेल के बाद मचा हड़कंप, सर्चिंग-जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 205

Share:

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर एक संदिग्ध मेल आया था। इसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का उल्लेख था। इसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सूचना दी गई। परिसर को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने परिसर खाली कराया। बम निरोधी दस्ते ने हाईकोर्ट परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें कि बीते महीने भी राज्य के 3 जिला कोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल आया था

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। सूचना के तत्काल बाद सुरक्षा टीमें एक्श्न में आईं और सतर्कता से कोर्ट परिसर को खाली कराकर एक-एक हिस्से की बारीकि से तलाशी ली गई है, लेकिन कोर्ट के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 11.50 पर हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल आया था। इसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट से इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। तत्काल सुरक्षा अमले के कोर्ट परिसर रवाना किया गया। हाईकोर्ट भवन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे भवन की तलाशी ली है। हालांकि इसके पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया था। पुलिस दल ने न्यायालय परिसर की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु, बम, विस्फोटक या कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

साइबर सेल सर्वर-आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी


पुलिस की साइबर सेल व अन्य अधिकारी हाईकोर्ट को मिले संदिग्ध व धमकी भरे ई—मेल की जांच में जुट गई हैं। पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर व आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की बारीकि से जांच की जा रही है।

एक महीने पहले 4 जिला कोर्ट को मिला था ई—मेल


बता दें कि बीते महीने जनवरी के आखिर में 28 जनवरी को प्रदेश के राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर की जिला कोर्ट भवनों को भी इसी तरह का मेल किया गया था। इसमें भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला था।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts