Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

ग्रह नक्षत्र : कल 1 दिसंबर को पंचमहापुरुष योग, वृषभ और सिंह समेत पांच राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली, पाएंगे चौतरफा लाभ

Abhyuday Bharat News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 146

Share:

कल 1 दिसंबर को पंचमहापुरुष योग, वृषभ और सिंह समेत पांच राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली, पाएंगे चौतरफा लाभ कल 1 दिसंबर दिन सोमवार है। और कल तिथि है मार्गशीर्ष मास की एकादशी तिथि जिसे मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना है। इस दिन के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण हैं। और इसके साथ ही आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होना शुभ योग का संयोग बना रहा है। कल चंद्रमा के गोचर से गुरु और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग बन रहा है। साथ ही कल के दिन रुचक और हंस पंचमहापुरुष राजयोग बनेगा। साथ ही कल के दिन रेवती नक्षत्र के संयोग में व्यतिपात योग बन रहा है। ऐसे में कल का दिन वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर शुभ और भाग्यशाली रहेगा। तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल विस्तार पूर्वक। ABN EXPRESS NEWS 24x7

कल यानी 1 दिसंबर दिन सोमवार है। और इसके साथ ही कल मार्गशीर्ष मास की एकादशी तिथि है जिसे मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर कल चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है। और गुरु की चंद्रमा पर शुभ दृष्टि होने के साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना है। इस उत्तम संयोग यह बना है कि गुरु और मंगल दोनों ग्रह पंचमहापुरुष राजयोग बना रहे हैं। साथ ही कल रेवती नक्षत्र के संयोग में व्यतिपात योग बना है। ऐसे में कल का दिन भगवान श्रीकृष्ण और महापुरुष राजयोग के प्रभाव से वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल और साथ ही जानें कल सोमवार के उपाय भी ।

वृषभ राशि के लिए कल सोमवार का दिन कैसा रहेगा

कल के दिए वृषभ राशि के जातकों की कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से भी आपका तालमेल बना रहेगा। कुछ ऐसा काम या जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जिसे आप पाना चाहते हैं। आपके लिए करियर में उन्नति का संयोग बनेगा। आर्थिक लाभ का भी योग बना हुआ है। आपको पूर्व मे जमा किए हुए धन का भी लाभ मिल सकता है। फैमिली लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

कल वृषभ राशि के लिए सोमवार के उपाय : किसी मंदिर में गीता का दान करें। सिंह राशि के लिए कल सोमवार का दिन कैसा रहेगा ।

कल का दिन सिंह राशि के जातकों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको कल पिता और पैतृक पक्ष से कल लाभ मिल सकता है। किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिल जाएगा। आप किराना और परचून के कारोबार में अच्छी कमाई कर सकते हैं। कुछ नए संपर्क भी आपके बनेंगे जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आर्थिक लाभ का योग बना हुआ है, किसी अप्रत्याशित स्रोत के माध्यम से भी आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन से आपको फायदा हो सकता है। कल सिंह राशि के लिए सोमवार के उपाय : कल आपको उपाय के तौर पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए। कन्या राशि के लिए कल सोमवार का दिन कैसा रहेगा कन्या राशि के लोगों के लिए कल सोमवार का दिन अत्यंत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में कल उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपका कोई बड़ा ही महत्वपूर्ण काम पूरा हो जाएगा। आपको किसी किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है। आप अगर बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल हो सकता है। आपको सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा जिससे आपका पारिवारिक जीवन कल सुखद बीतेगा। नौकरी में कल का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप अपने पेंडिंग काम को निपटाने में सफल होंगे। अधिकारियों से भी आपको सपोर्ट प्राप्त होगा। कल कन्या राशि के लिए सोमवार के उपाय : कन्या राशि के जातकों को कल दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए गीता के दसवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। तुला राशि के लिए कल सोमवार का दिन कैसा रहेगा तुला राशि के लोगों के लिए कल दिसंबर महीने का पहला दिन भाग्यवर्धक रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप कल किसी अनजाने व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको कल का दिन खुशी मनाने का कई मौका देगा। आप धार्मिक और पुण्य काम में भी भाग ले सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलता रहेगा। आपका अटका धन भी आपको कल मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आप कल भाग्यशाली रहेंगे। आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा कल कन्या राशि के लिए सोमवार के उपाय : कन्या राशि के जातकों को कल उपाय के तौर पर श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फलों का दान दें। मकर राशि के लिए कल सोमवार का दिन कैसा रहेगा मकर राशि के लोगों के लिए कल सोमवार का दिन अत्यंत ही लाभदायक रहेगा। आपको कल नौकरी में विरोधियों से भी सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आपको अधिकारियों से कल किसी बात को लेकर मार्गदर्शन और सपोर्ट मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कल कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप कल फैमिली लाइफ में खुशियां पाएंगे। लव लाइफ के मामले में कल आपको प्रेमी से कोई गिफ्ट और सहयोग मिल सकता है। आपको कल बिजनेस में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि सरकारी क्षेत्र के काम में भी कल आपको सफलता मिल जाएगी। कल कन्या राशि के लिए सोमवार के उपाय : कल के दिन आपको उपाय के तौर श्रीमद्भागवत गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts