Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

SARGAVN NEWS : बैतलपुर (चंद्रखुरी) में ट्रांसफार्मर खराब, बिजली-पानी संकट गहराया घुठीया फीडर का ट्रांसफार्मर भी हुआ बंद

Abhyuday Bharat News / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 245

Share:

सरगांव -ग्राम पंचायत चंद्रखुरी में बिजली और पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल से सटा ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से पूरे गांव सहित शासकीय एवं निजी संस्थानों, पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र और जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बंद होने से न केवल घरों में अंधेरा है बल्कि नलजल योजना भी ठप हो गई है, जिससे पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर खराब होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

इधर, हाल ही में घुठीया फीडर में लगा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया, जिससे चंद्रखुरी बस्ती की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। इससे क्षेत्र की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। दो-दो ट्रांसफार्मर खराब होने से अब पूरा गांव बिजली और पानी की किल्लत से परेशान है।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गर्मी के इस मौसम में न पानी उपलब्ध है और न ही रोशनी, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अधिकारियों से तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्राम की विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई है। कनिष्ठ अभियंता,छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया गया है।

रामदयाल मण्डन

सरपंच

ग्राम पंचायत चंद्रखुरी

" ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना व ग्राम पंचायत से ज्ञापन मिला है पिछले तीन दिनों से अवकाश होने के चलते ऊपर से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है बहुत जल्दी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाया जाएगा

संदीप मानिकपुरी

कनिष्ठ यंत्री- विद्युत वितरण केंद्र सरगांव

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts