Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

सरगांव न्यूज़ : श्रद्धेय शांताराम जी को श्रद्धांजलि : निष्काम सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण

Abhyuday Bharat News / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 297

Share:

सरगांव -वरिष्ठ प्रचारक एवं हम सबके मार्गदर्शक श्रद्धेय शांताराम जी का संपूर्ण जीवन एक निष्काम योगी की भांति समाज सेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका स्वभाव सदैव समाज को संगठित करने और प्रत्येक वर्ग की चिंता करने वाला था। उन्होंने श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। इसके साथ ही चंदरपुर कुष्ठ बस्ती के प्रति उनकी गहन संवेदना, नवागढ़ के प्राचीन गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार में उनकी सहभागिता, ओडगन स्थित श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के प्रकल्प में उनका योगदान तथा विभिन्न ग्रामों में उनकी प्रेरणा से आयोजित चिकित्सा शिविर एवं नेत्र शिविर, "नर सेवा नारायण सेवा" की जीवंत उदाहरण है। उक्त बातें योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा जी के द्वारा

श्रद्धेय शांताराम जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज कार्यक्रम में कही।अपने उद्बोधन में उन्होंने शांताराम जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि—"उनके विचार और कार्य समाज के लिए प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

उक्त श्रद्धांजलि सभा श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति, मदकू के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, बैतलपुर प्रांगण में आयोजित की गई। आयोजन में चंद्रखुरी, चंदरपुर, बैतलपुर, दरूवनकांपा, मदकू, ठेलकी, बासीन, बडियाडीह सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उक्त कार्यक्रम के पूर्व 11 बजे से शिवनाथ नदी के तट पर शांताराम जी एवं सेना, पुलिस एवं अज्ञात मृतकों की आत्मा की शांति के निमित्त पुरे विधि विधान से श्राद्ध, तर्पण किया गया। पश्चात सायं 3 से सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी समारोह समिति, रायपुर के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें ग्रामीणजन बड़ी संख्या में पहुँचे और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति, मदकू के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा सरस्वती शिशु मंदिर, बैतलपुर के आचार्य-आचार्या की विशेष भूमिका रही।

श्रद्धेय शांताराम जी का जीवन समाज सेवा, संगठन और त्याग का प्रतीक था। उनकी स्मृति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts